आजकल लोग थिएटर से ज्यादा घरों में आराम से बैठकर ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं। क्योंकि वहां न समय की कोई सीमा होती है, न ही कहीं जाना पड़ता है। साथ ही हर जॉनर की मूवी और सीरीज भी आसानी से मिल जाती है। ऐसे में अगर आप भी फिल्म लवर्स हैं और मिस्ट्री थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो चलिए हम आपको साउथ की एक ऐसी मूवी के बारे में बताते हैं, जो 2 घंटे 9 मिनट की है, लेकिन इसके हर सीन में आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे। चलिए बताते हैं कि इसका नाम क्या है, कहानी क्या है और इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

क्या है साउथ की इस थ्रिलर फिल्म का नाम
हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वह इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जीतू सतीशान ने किया और इसकी कहानी भी लिखी। वहीं, इसमें नीतू कृष्णा, असकर अली और सिद्धार्थ ने अहम रोल निभाया। इस फिल्म का नाम ‘संभवम अध्यायम ओन्नु’ है।
क्या है ‘संभवम अध्यायम ओन्नु’ की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित वेल्लूरक्कट्ट के एक शापित जंगल के इर्द गिर्द घूमती है। कहानी तब शुरू होती है जब तीन पुलिस ऑफिसर अपने एक लापता साथी की तलाश में इस जंगल में घुस जाते हैं, लेकिन जल्द ही वे वहां टाइम-लूप के एक खतरनाक जाल में फंस जाते हैं।
इस दौरान एक ऑफिसर को खुद की ही लाश मिलती है। फिर जो होता है वह आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है इसमें ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। यह लास्ट तक आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर आगे क्या होने वाला है।
ओटीटी पर कहां देख सकते हैं फिल्म
अब बात आती है कि आखिर इस फिल्म को ओटीटी पर कहां देखा जा सकता है, तो हम आपको बता दें कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है। इसे आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग मिली हुई है। ऐसे में अगर आप चाहें तो इसे इस वीकेंड अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Khabar Monkey





