EntertainmentViral

रवीना टंडन की मां के 25 लाख के गहने और कीमती घड़ियां चोरी, करीबी महिला निकली आरोपी

रवीना टंडन की मां के 25 लाख के गहने और कीमती घड़ियां चोरी, करीबी महिला निकली आरोपी

मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेत्री रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी होने के मामले में पुलिस ने 47 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला खार की रहने वाली है और परिवार के काफी करीब मानी जाती थी। वह रवीना टंडन की बुजुर्ग मां की देखभाल करती थी और अक्सर उनके घर आती-जाती थी।

Khabar Monkey

रवीना टंडन की मां के 25 लाख के गहने और कीमती घड़ियां चोरी, करीबी महिला निकली आरोपी
रवीना टंडन की मां के 25 लाख के गहने और कीमती घड़ियां चोरी, करीबी महिला निकली आरोपी

आरोप है कि महिला ने घर में रखी तिजोरी तोड़कर रवीना की मां के सोने के गहने और राजीव टंडन की दो महंगी घड़ियां चुरा लीं। इस मामले में राजीव टंडन की शिकायत पर जुहू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राशि छबरिया के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:

चोरी का कैसे पता चला

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता 59 वर्षीय राजीव टंडन एक फिल्म निर्माता हैं और जुहू की निप्पॉन सोसाइटी स्थित टंडन हाउस में रहते हैं। एफआईआर में राजीव टंडन ने बताया कि अगस्त 2025 में घर में मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा था। इस दौरान कई कीमती सामान सुरक्षित रखने के लिए उनकी बहन के घर भेज दिए गए थे। हालांकि, रवीना टंडन की मां वीना टंडन के सोने और हीरे के गहने एक तिजोरी में बंद थे, जिसे घर की दूसरी मंजिल पर राजीव टंडन के बेडरूम से जुड़े वार्डरोब रूम में रखा गया था।

एफआईआर के अनुसार, 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के मौके पर जब परिवार ने गहनों की जांच की, तो उन्हें पता चला कि तिजोरी टूटी हुई है। जांच के दौरान तिजोरी से कई सोने और हीरे के गहने गायब मिले। इसके अलावा, दो महंगी कलाई घड़ियां भी नहीं मिलीं। इसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। राजीव टंडन ने आरोप लगाया कि राशि छाबड़िया साल 2020 से आपसी परिचितों के जरिए टंडन परिवार के संपर्क में थी और जुहू स्थित उनके घर आती-जाती थी।

पति और माता-पिता के निधन के बाद राशि परिवार के काफी करीब आ गई थी। परिवार ने उस पर भरोसा किया और उसे घर में आने-जाने की पूरी अनुमति दी थी। वह कभी-कभी खाना भी बनाती थी और राजीव टंडन की 86 वर्षीय मां वीना टंडन की देखभाल में मदद करती थी। एफआईआर के अनुसार, घर की दूसरी मंजिल पर केवल परिवार के सदस्य और राशि छाबड़िया ही जा सकते थे। इसी वजह से राजीव टंडन को उस पर शक हुआ। जब उन्होंने राशि से पूछताछ की, तो उसने शुरुआत में चोरी के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।

हालांकि, जब परिवार ने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया, तो राशि ने कथित तौर पर तिजोरी तोड़कर गहने और घड़ियां लेने की बात स्वीकार कर ली। जुहू पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, उसने दो महंगी घड़ियां वापस कर दीं, लेकिन गहने नहीं लौटाए। राशि ने दावा किया कि उसने गहने जगदीश नाम के एक व्यक्ति को दिए हैं और उन्हें वापस दिलाने का आश्वासन भी दिया था।

झूठे ड्रग्स मामले में फंसाने की दी धमकी

एफआईआर के मुताबिक, कई बार याद दिलाने और लगातार संपर्क करने के बावजूद राशि छाबड़िया ने कथित तौर पर गहने वापस नहीं किए। राजीव टंडन ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि राशि ने अपने एक सहयोगी के जरिए, जो कथित तौर पर पुलिस का मुखबिर है, उन्हें धमकी दी कि अगर गहने वापस मांगने का दबाव बनाया, तो वह झूठे ड्रग्स के मामले में फंसा देगी।

कथित तौर पर चोरी हुए गहनों में सोने की चूड़ियां, ब्रेसलेट, हार, लॉकेट, अंगूठियां, बालियां, हीरे जड़ा मंगलसूत्र और हीरे के अन्य गहने शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 25 लाख रुपये है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन गहनों का उनके लिए बहुत ज्यादा भावनात्मक महत्व था, क्योंकि ये उसकी मां को उसके दिवंगत पिता ने उनकी शादी के दौरान और उसके बाद तोहफे में दिए थे।

पुलिस हिरासत में है आरोपी महिला

जब परिवार को यकीन हो गया कि छाबड़िया गहने वापस नहीं करेगी, तो राजीव ने जुहू पुलिस से संपर्क किया और 19 मई को उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। अधिकारी ने बताया कि जुहू पुलिस ने 21 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया और वह 29 मई तक पुलिस हिरासत में रही। अधिकारी ने आगे कहा कि कीमती सामान का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply