Crude Oil Price Today: अधर अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनातनी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर फाइनल फैसला लेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बड़ा समझौता लगभग तय हो चुका है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द खुल जाएगा. उसके कुछ पल बाद ही ईरान ने इससे इनकार करते हुए कहा कि होर्मुज पर नियंत्रण तेहरान के हाथ में ही रहेगा. तेहरान के इस रवैये के बाद अब माना जा रहा है कि अगला 24 घंटा बेहद अहम है. ईरान पर हमले या समझौते को लेकर 24 घंटे के भीतर बड़ा फैसला हो सकता है.
Khabar Monkey

रेड जोन में कच्चा तेल
वहीं बढ़ते तनाव को देखते हुए इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने कच्चे तेल पर बड़ी वॉर्निंग जारी की है. IEA ने कच्चे तेल को जुलाई-अगस्त 2026 तक तेल बाजार के ‘रेड जोन’ में जाने की चेतावनी ही है. एजेंसाी ने तेल पर सप्लाई शॉक की बड़ी चेतावनी जारी की है . दूसरी तरफ कच्चे तेल के दाम में फिर से उछाल देखा जा रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल 1.36 डॉलर प्रति बैरल के उछाल के साथ 103.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
कच्चे तेल में उछाल, क्या होगा भारत पर असर ?
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें भारत के लिए परेशानी का सब बन रहा है. पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी तेजी देखी जा रही है. एक महीने बीते 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं. वहीं तेल कंपनियां का कहना है कि इस बढ़ोतरी से उनके नुकसान की भरपाई नहीं हो पा रही है. फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी एमके ग्लोबल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए कीमत में कम से कम 10 रुपये प्रति लीटर तक की और बढ़ोतरी हो सकती है. तेल कंपनियां दावा कर रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और होर्मुज खुलने पर जारी असंभावना के चलते उन्हें पेट्रोल पर प्रति लीटर 17 से 18 रुपये और डीजल पर 25 से 30 रुपये प्रति लीटर का भारी नुकसान हो रहा है.
आज क्या है देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम
शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे और डीजल के दाम में 91 पैसे की तीसरी बढ़ोतरी के बाद देश के महानगरों में तेल के दाम 100 के पार जा चुके हैं.
दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 105.31 रुपये और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर.





