BusinessViral

ये हैं LIC की 5 सबसे बेहतरीन पॉलिसी, 45 रुपए से बना सकते हैं 25 लाख का फंड

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC के पास एक से बढ़कर एक स्कीम्स हैं. इनकी स्कीम देश के कोने-कोने तक में पॉपुलर है. अगर आप भी LIC की बेस्ट स्कीम के बारें में जानना चाहते हैं तो आपको आज इसकी 5 सबसे बेहतरीन पॉलिसी के बारे में बताते हैं.

ये हैं LIC की 5 सबसे बेहतरीन पॉलिसी, 45 रुपए से बना सकते हैं 25 लाख का फंड
ये हैं LIC की 5 सबसे बेहतरीन पॉलिसी, 45 रुपए से बना सकते हैं 25 लाख का फंड

LIC की जीवन आनंद क्यों है खास

आगर आप कम बजट में मोटा फंड जमा करना चाहते हैं तो LIC की जीवन आनंद आपके काम की पॉलिसी हो सकती है. इसमें आप हर रोज केवल 45 रुपये या महीने के 1358 रुपये की किस्त जमा करके शुरुआत कर सकते हैं. यह छोटी सी रकम भविष्य में आपके लिए 25 लाख रुपये तक का एक बड़ा फंड तैयार कर सकती है. इस योजना की न्यूनतम अवधि 15 वर्ष है और मैच्योरिटी पूरी होने पर बोनस के साथ एकमुश्त राशि आपके हाथ में आती है.

क्या है LIC का न्यू एंडोमेंट प्लान

अगर आप अपनी सेविंग को सुरक्षित रखते हुए एक निश्चित रिटर्न चाहते हैं तो यह पॉलिसी आपके लिए सही साबित हो सकता है. LIC की यह योजना उन निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जिनका पूरा फोकस निवेश की सुरक्षा पर होता है. एक लो-रिस्क प्लान होने के नाते, इसमें आपको जीवन सुरक्षा के साथ फिक्स्ड रिटर्न और बोनस का लाभ भी मिलता है.

LIC जीवन शिरोमणि में मिलते हैं ये फायदे

अगर आपके पास निवेश करने के लिए ठीक ठाक रकम है तो यह पॉलिसी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. यह एक शानदार नॉन-लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस प्लान है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश की अवधि कम और मुनाफे का समय ज्यादा होता है. इसमें 1 करोड़ रुपये तक का सम एश्योर्ड लिया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर, यदि 30 वर्ष का कोई व्यक्ति 20 साल के लिए यह पॉलिसी लेता है, तो उसे सिर्फ 4 साल तक सालाना करीब 7.59 लाख रुपये प्रीमियम देना होगा, जबकि इसके लाभ पूरे 20 सालों तक मिलते रहेंगे.

रिटायरमेंट के बाद में जीवन में रहेगा उमंग

अगर आप रिटायर होने के पास भी आर्थिक तौर में पर अपने जीवन में उमंग चाहते हैं तो LIC की जीवन उमंग आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है. जीवन उमंग एक बेहतरीन लाइफटाइम इनकम प्लान है. प्रीमियम जमा करने की अवधि पूरी होने के बाद, इस योजना में हर साल 8% का गारंटीड मनीबैक मिलने लगता है. यह आय आपको ताउम्र मिलती है. साथ ही, किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को पूरा बीमा कवर भी प्रदान किया जाता है.

Khabar Monkey

बच्चों के लिए खास है ये पॉलिसी

अगर आपको अपने बच्चों की उच्च शिक्षा और शादी की चिंता सताती है. इस फिक्र को दूर करने के लिए जीवन तरुण एक बेहद सुरक्षित योजना है. इसमें बच्चे के 25 वर्ष का होने तक निवेश किया जाता है. जब बच्चा 20 से 25 साल की उम्र के पड़ाव पर होता है, तब हर साल मनीबैक के रूप में एक तय राशि उसे मिलती है. इसके बाद पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर बोनस के साथ एक अच्छी-खासी एकमुश्त रकम मिल जाती है, जो उनके करियर की शुरुआत में काम आती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply