गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रा होने के बाद अब WTC फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया को करना होगा ये काम​ | Ireland पहली बार करेगा Pakistan का ऐतिहासिक दौरा, जनवरी 2027 में खेली जाएगी ODI सीरीज​ | Food Packaging New Rules: पैकेज्ड फूड खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले फूड पर लगेगा लाल निशान, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी में 10 IPS और 18 PPS अफसरों का तबादला, माविस टॉक बनीं ADCP लखनऊ​

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों समेत कुल 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें कई अधिकारियों को एक पुलिस कमिश्नरेट से दूसरे कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को जिलों और […]

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. शासन की ओर से जारी आदेश के तहत 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों समेत कुल 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें कई अधिकारियों को एक पुलिस कमिश्नरेट से दूसरे कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को जिलों और पुलिस की विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस अधिकारियों की सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के अधिकारी शामिल हैं. वहीं, पीपीएस अधिकारियों को जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण, नगर, अपराध, यातायात और सुरक्षा समेत विभिन्न पदों पर तैनाती दी गई है.

10 IPS अधिकारियों के तबादले

आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. नीतू को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. इसी तरह किरण यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पुष्कर वर्मा को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट से फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

आदित्य को आगरा से बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है. भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से मेरठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं, माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

18 PPS अधिकारियों को भी नई तैनाती

पीपीएस अधिकारियों की सूची में भी बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है. कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद में नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक से आजमगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र भेजा गया है. देवेंद्र सिंह को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ में एससीओ मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक बनाया गया है. नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय से एससीओ मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. नवीन कुमार सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर के पद पर तैनाती दी गई है.

विभा सिंह को मेरठ पीटीएस से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक बनाया गया है. राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है. अरुण कुमार सिंह को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY