19 मई 2026: देश में मौसम एक बार फिर से लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग ने 19 मई को यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहना है। पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश-तूफान का कहर सबसे अधिक देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की भी आशंका है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी आफत वाली चेतावनी है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। उत्तरपूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए अब हम आपलोगों बताते हैं कि देश के अन्य राज्यों में 19 मई को मौसम कैसा रहेगा। हम अलग-अलग जिलों में बारिश की स्थिति भी बताने जा रहे हैं…
देश के 17 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के 17 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल,महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (19 मई- बारिश- तेज हवा की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 19 मई को हल्की बारिश और सतही हवा चलने का अलर्ट है, इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है,वहीं, दिल्ली में 19 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (19 मई-सतही हवा -हल्की बारिश का अलर्ट): मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर, बांदा, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज और मऊ में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (19-20 मई-भारी बारिश और आंधी की संभावना): गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, बांका, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना में 19 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
Khabar Monkey
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (19 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): खूंटी, रांची, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, गिरिडीह, सरायकेला,दुमका, खूंटी, गुमला, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में कल यानी 19 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(18 मई- आंधी-बारिश की चेतावनी): हुगली, मालदा, दुर्गापुर, नॉर्थ 24 परगना, नादिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, कालिम्पोंग में बारिश- आंधी की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 19 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (19-20 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश-आंधी की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं वहीं, देहरादून में कल यानी 19 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (21 मई-बारिश-आंधी का अलर्ट): शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, कांगड़ा और किन्नौर में हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में कल यानी 19 मई अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (19 मई- भीषण गर्मी और लू की चेतावनी): मोगा, फरीदकोट, जालंधर, फाजिलका, रूपनगर, गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, कपूरथला, संगरूर, बठिंडा और मुक्तसर में भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 22 मई से पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है और हल्की बारिश से तापमान में कमी आ सकती है।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (19 मई- हीटवेव चलने की चेतावनी): कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, अजमेर, बूंदी, उदयपुर, जैसलमेर, अनूपगढ़, अलवर, करौली, सीकर, और जोधपुर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में 19 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (19 मई- भीषण गर्मी की चेतावनी): भोपाल, दमोह, सतना, गुना, ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, श्योपुर, इंदौर, छतरपुर, बालाघाट,विदिशा, रीवा, झाबुआ में भीषण गर्माी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 19 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।





