मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Bollywood Box Office Collection | Awarapan 2 ने ली बढ़त, Batwara 1947 पिछड़ी, पहले सोमवार को दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट​ | Safari EV से Maruti YMC तक, अगले 1 साल में लॉन्च होंगी ये नई इलेक्ट्रिक कारें, मार्केट में बढ़ेगा मुकाबला​ | रक्षाबंधन तक खिल उठेगा आपका चेहरा, अभी से लगाना शुरू कर दें ये फेस पैक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए SEBI का बड़ा तोहफा! अब सिर्फ एक फॉर्म से आसान होगा रजिस्ट्रेशन​

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही कंबाइंड एप्लीकेशन फॉर्म लाकर म्यूचुअल फंड शुरू करने के प्रोसेस को आसान बना दिया है. इस कदम से मौजूदा कई चरणों वाली प्रक्रिया खत्म हो गई है, जिसमें म्यूचुअल फंड के लिए शुरुआती मंजूरी और फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए अलगअलग आवेदन करने पड़ते […]

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही कंबाइंड एप्लीकेशन फॉर्म लाकर म्यूचुअल फंड शुरू करने के प्रोसेस को आसान बना दिया है. इस कदम से मौजूदा कई चरणों वाली प्रक्रिया खत्म हो गई है, जिसमें म्यूचुअल फंड के लिए शुरुआती मंजूरी और फाइनल रजिस्ट्रेशन के लिए अलगअलग आवेदन करने पड़ते थे. नए एप्लीकेशन फॉर्म में स्पॉन्सर, ओनरशिप स्ट्रक्चर, फाइनेंशियल मज़बूती, गवर्नेंस स्टैंडर्ड, कंप्लायंस सिस्टम और प्रस्तावित एसेट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी एक साथ शामिल की गई हैं, जिससे मंजू के प्रोसेस ज़्यादा आसान और पारदर्शी हो गए हैं.

इस सुधार से कागजी काम कम होने, दोहराव खत्म होने, रेगुलेटरी क्षमता बेहतर होने और नए आने वालों के लिए मंजूरी में तेजी आने की उम्मीद है. सख्त कंप्लायंस और इन्वेस्टरप्रोटेक्शन की जरूरतों को बनाए रखते हुए रजिस्ट्रेशन को आसान बनाकर, SEBI ने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बेहतर बनाने और इस सेक्टर में ज्यादा भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है.

लाइव ट्रेडिंग पर सलाह देने वालों से बचें

वहीं दूसरी ओर सेबी ने निवेशकों को काफी आगाह भी किया. मार्केट रेगुलेटर ने निवेशकों को सोशल मीडिया मंचों पर पेश की जा रही लाइव ट्रेडिंग रणनीतियों के आधार पर निवेश संबंधी फैसले लेने को लेकर आगाह किया. नियामक ने कहा कि ऐसे सत्रों में बिना पंजीकरण के निवेश सलाहकार सेवाएं दी जा सकती हैं. सेबी ने कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग लाइव ट्रेडिंग सत्रों के जरिये शेयर बाजार में निवेश के लिए वास्तविक समय में सुझाव दे रहे हैं. सेबी ने बयान में कहा कि ये लोग खुद को सिक्योरिटी मार्केट का विशेषज्ञ बताते हैं और कब निवेश करना है, कब बाहर निकलना है, किन रणनीतियों का पालन करना है तथा बाजार सूचकांकों में कौनसी स्थिति लेनी है, इसका विस्तृत विश्लेषण देते हैं. नियामक ने कहा कि इनमें से कुछ लोग वास्तविक समय में कारोबार करने का दावा करते हैं और अपने कारोबार के प्रदर्शन, प्रत्यक्ष आंकड़ों पर आधारित बाजार के रुख तथा अपेक्षित लक्ष्य भी दिखाते हैं.

क्या हैं सेबी की गाइडलाइंस

सेबी ने यह भी कहा कि ऐसे लाइव ट्रेडिंग सत्रों को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं और इनके साथ लाइव चैट की सुविधा भी होती है. इसमें कथित तौर पर गैरपंजीकृत निवेश सलाहकार की सेवाओं का आदानप्रदान किया जा रहा है. नियामक ने मई में जारी अपने परिपत्र में कहा था कि निवेशकों की शिक्षा और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के लिए बाजार कीमत संबंधी आंकड़े केवल 30 दिन के अंतराल के साथ साझा किए जा सकते हैं और इसके लिए प्रतिभागियों को कोई मौद्रिक प्रोत्साहन नहीं दिया जाना चाहिए. सेबी ने कहा कि केवल शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति को किसी प्रतिभूति के पिछले 30 दिन के बाजार मूल्य संबंधी आंकड़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, न ही भविष्य की कीमत का संकेत देना चाहिए या किसी प्रतिभूति अथवा प्रतिभूतियों के संबंध में सलाह या सिफारिश देनी चाहिए.

सेबी ने निवेशकों को दी सलाह

सेबी ने स्पष्ट किया कि बाजार के वास्तविक समय के आंकड़े सिवाय प्रतिभूति बाजार के व्यवस्थित संचालन से जुड़े उद्देश्यों या नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करने के मामलों को छोड़कर किसी भी संस्था द्वारा साझा नहीं किए जा सकते. इस संदर्भ में सेबी ने निवेशकों को सावधानी बरतने और सोशल मीडिया पर लाइव या वास्तविक समय में कारोबार की रणनीतियां देने वाले लोगों के दावों पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है. नियामक ने कहा कि निवेशकों को ऐसे लोगों के सुझावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए और ऐसे लाइव ट्रेडिंग सत्रों के आधार पर निवेश संबंधी फैसले नहीं लेने चाहिए. उन्हें केवल सेबी में पंजीकृत मध्यस्थों के साथ ही कारोबार करना चाहिए. सेबी ने निवेशकों से प्रतिभूति बाजार में लेनदेन करते समय सतर्क रहने और निवेश संबंधी सलाह के लिए गैरपंजीकृत व्यक्तियों या संस्थाओं पर निर्भर रहने से बचने को कहा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY