EntertainmentViral

‘मॉल के वॉशरूम में बदलती थी कपड़े’, दीया मिर्जा पर डेजी शाह का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्टर्स के फिल्म शूट्स के दौरान महंगे-महंगे डिमांड्स के बारे में अकसर इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स खुलासे करते पाए जाते है। आज भले ही शूट के दौरान वैनिटी वैन का होना काफी आम हो गया हो लेकिन ऐसा हमेशा से नहीं था।

‘मॉल के वॉशरूम में बदलती थी कपड़े’, दीया मिर्जा पर डेजी शाह का बड़ा खुलासा
‘मॉल के वॉशरूम में बदलती थी कपड़े’, दीया मिर्जा पर डेजी शाह का बड़ा खुलासा

हाल ही में डेजी शाह ने बैकग्राउंड डांसर्स को वैनिटी वैन मिलने के सवाल पर एक हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ‘फिल्म की मेन लीड अभिनेत्री के पास भी वैनिटी वैन नहीं था तो बैकग्राउंड डांसर्स तो छोड़ ही दीजिए। उन्होंने दीया मिर्जा से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।

डेजी शाह का बयान

बैकग्राउंड डांसर से अभिनेत्री बनी डेजी शाह ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए इंटरव्यू में बताया कि ‘फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के सेट पर दीया मिर्जा के पास वैनिटी वैन ना होने की वजह से उन्हें मॉल में जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे। वह रेस्टोरेंट के बीच में बैठकर अपना मेकअप किया करती थी। से दशक की काफी सफल अभिनेत्रियों में से एक थी।’

किसी को नहीं मिलती थी वैनिटी वैन

डेजी ने कहा कि ‘एक बार एक गाने की शूटिंग के लिए कपड़े बदलने थे तो उन्हें पास के मॉल में जाकर कॉस्ट्यूम चेंज करने पड़े। जरूरी नहीं उस समय सभी स्टार्स को वैनिटी वैन मिलती थी।’

Khabar Monkey

‘क्योंकि रहना है तेरे दिल में दीया मिर्जा की पहली फिल्म थी। वह मुख्य अभिनेत्री थी। उनकी डेब्यू फिल्म थी और उन्हें कोई वैनिटी नहीं मिली थी। तो डांसर्स को तो भूल ही जाइए। कई बार हमें रेस्टोरेंट में बैठकर मेकअप करना पड़ता था।’

बता दें कि डेजी शाह एक बेहतरीन डांसर है जो बॉलीवुड में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर चुकी है। सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

दीया मिर्जा का डेब्यू

बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2001 में दीया ने आर माधवन के साथ फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में अभिनेत्री को काफी पसंद किया गया था। आर माधवन के साथ उनकी जोड़ी भी काफी हिट साबित हुई थी।

Leave a Reply