SportsViral

IND vs AFG: ऋषभ पंत को झटके पर झटका, टेस्ट में उप-कप्तानी गई, वनडे टीम से हो गई छुट्टी

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए मंगलवार (19 मई) को भारतीय टीम का ऐलान हो गया। ऋषभ पंत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टेस्ट टीम की उप-कप्तानी उनसे छीन गई है। बीते साल शुभमन गिल के चोटिल होने पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने कप्तानी संभाली थी। भारत उस सीरीज में 0-2 से हारा था। पंत की जगह अब टेस्ट में केएल राहुल उप-कप्तान होंगे।

Khabar Monkey

IND vs AFG: ऋषभ पंत को झटके पर झटका, टेस्ट में उप-कप्तानी गई, वनडे टीम से हो गई छुट्टी
IND vs AFG: ऋषभ पंत को झटके पर झटका, टेस्ट में उप-कप्तानी गई, वनडे टीम से हो गई छुट्टी

ऋषभ पंत को टेस्ट से भी बड़ा झटका वनडे में लगा है। वह वनडे टीम से बाहर हो गए हैं। बीते दो साल से वह वनडे टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने को मौका नहीं मिला। उन्हें अब वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। इशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर मौका मिला है। पंत 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी से ही भारत की वनडे सीरीज का हिस्सा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला।

Leave a Reply