Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा, वादा है…’, बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, 2 बदमाशों ने रास्ते में ही कर दिया मर्डर, सदमे में दुल्हन – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
CrimeViral

‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा, वादा है…’, बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, 2 बदमाशों ने रास्ते में ही कर दिया मर्डर, सदमे में दुल्हन

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सर पर शादी का शेहरा बांधकर बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. अपाचे बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे की कार को रोककर इस घटना को अंजाम दिया है. पेट और मुंह में गोली लगने से दूल्हा लहूलुहान हो गया. आनन फानन में पुलिस और बरातियों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, दूल्हे की मौत के बाद दोनों घरों में शादी की खुशियों की जगह मातम पसर गया है. फिलहाल, पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा, वादा है…’, बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, 2 बदमाशों ने रास्ते में ही कर दिया मर्डर, सदमे में दुल्हन
‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा, वादा है…’, बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, 2 बदमाशों ने रास्ते में ही कर दिया मर्डर, सदमे में दुल्हन

दरअसल, ये घटना शुक्रवार की शाम की है. सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी आजाद बिंद की शादी ख़ेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी सोनी बिंद के सात तय हुई थी. शुक्रवार शाम दूल्हा बारात लेकर शादी करने जा रहा था. बारात बीबीपुर गांव में पहुंचने ही वाली थी कि इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों से उसे भून डाला.

दूल्हे की कार रोकी फिर बरसाई गोलियां

बारात लेकर दूल्हा बीबीपुर गांव जा रहा था. गांव के थोड़ा पहले ही दूल्हे की कार जैसे पहुंची. अचानक बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने कार रोकवाकर दूल्हे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां लगते ही दूल्हा लहूलुहान होकर कार में गिर पड़ा. दूल्हे की कार के पीछे लगी बरातियों की अन्य गाड़ियां भी रुक हुई. गोलियों की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया.

चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही पुलिस की मदद से घायल दूल्हे को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद दोनों घरों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. डीजे बंद कराया गया. बताया जा रहा है कि दहशत की वजह से अधिकांश बाराती घटनास्थल से ही वापस अपने घर लौट गए.

छानबीन में जुटी पुलिस

दूल्हे की हत्या के बाद पुलिस इसके पीछे की असल वजह का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कई कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी है. शादी के दिन ही फिल्मी अंदाज में दूल्हे की कार रोककर उसे मौत के घाट उतारना कथित तौर पर प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल, हत्या की असल वजह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी. उधर दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल है. बोली- उसने वादा किया था कि वो सेहरा बांधकर आएगा.

मामले में क्या बोले एसपी

सूचना मिलते ही जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी ली. इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन करते हुए शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए हैं. एसपी का कहना है कि ये घटना अत्यंत ही दुःखद है किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply