बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी फिल्म ‘ के लिए काफी चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए बैक टू बैक इंटरव्यू दे रहीं हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपने शादी के बाद की जिंदगी को याद करते हुए एक किस्सा साझा किया। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने डेनवर में बेहद आम जिंदगी जी है। माधुरी ने बताया कि जब उन्होंने अपने करियर के शिखर पर शादी की तो उनकी जिंदगी कितनी बदली। चलिए बताते है पूरी खबर
Khabar Monkey

माधुरी दीक्षित कर रहीं किरदारों के साथ एक्सपेरीमेंट
बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ ओटीटी पर बैक टू बैक फिल्मों और सीरीज में नजर आ रहीं हैं। 4 जून को उनकी फिल्म ‘मां बहन’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है और इससे पहले जियो हॉटस्टार पर उनकी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ आई थी। इन दिनों एक्ट्रेस अपने किरदारों के साथ एक्सपेरीमेंट करती दिखाईं दे रहीं हैं और दर्शक पसंद भी कर रहें हैं। अब एक्ट्रेस से पूछा गया कि इतनी बड़ी स्टार होने का बाद क्या उनका एक आम इंसान की तरह गोलगप्पे खाने और बेधड़क बाहर घूमने का मन नहीं करता तो इस पर माधुरी दीक्षित ने जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा किया है डेनवर में।
–
माधुरी दीक्षित मुंह छिपाकर मुंबई में घूमतीं हैं
माधुरी दीक्षित ने बताया कि ‘वह मुंबई में वह ऐसा अपना मुंह छिपाकर करतीं हैं। कभी कभी वह टोपी पहनकर और नॉर्मल कार में बाहर जाती है, ताकि उन्हें कोई पहचान ना पाए। वह जल्द ही ऐसा करके वापस भी आ जाती है।’ इसके बाद एक्ट्रेस से पूछा जाता है कि गुमनाम जिंदगी जीने पर उनका क्या ख्याल है। तो इस पर माधुरी अपनी शादी के बाद के समय को याद करते हुए बताती है कि ‘डेनवर में रहने के दौरान ज्यादातर लोग उन्हें एक स्टार के रूप में नहीं जानते थे।’
माधुरी ने आगे कहा, ‘वहां वो सिर्फ डॉ. नेने की पत्नी और अपने बच्चों की एक साधारण मां थीं। उन्होंने एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए कहा कि एक बार उनके घर के बाहर एक कार बार-बार चक्कर लगा रही थी। पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस बुलाने की बात कही। तब माधुरी ने उन्हें बताया कि वह भारत में एक सेलिब्रिटी हैं, इसलिए कुछ लोग उन्हें देखने आए होंगे।’
–
डेनवर में कैसी जिंदगी बिताई
एक्ट्रेस ने कहा कि ‘डेनवर में हमारी लाइफ काफी अच्छी थी। वहां उन्होंने काफी कीमती समय बिताया। अपने बच्चों को बड़ा होते देखा। उनका सपना था कि उनका हमेशा से एक खुशहाल परिवार हो। डेनवर में पति और बच्चों के साथ बिल्कुल वैसा ही था।’
बता दें कि माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी कर ली थी और अमेरिका में शिफ्ट हो गईं थीं। करीब एक दशक वहां बिताने के बाद साल 2011 में वह अपनी फैमिली के साथ मुंबई आ गईं थीं। अब वह नेटफ्लिक्स पर ‘मां बहन’ फिल्म में नजर आएंगीं। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी, धरना और रवि किशन नजर आएंगे।












