Viral

‘मैं पाकिस्तान का सांसद नहीं, मेरे ही कार्यक्षेत्र के कामों में मेरा नाम नहीं, दिशा बैठक में भड़के सपा सांसद

‘मैं पाकिस्तान का सांसद नहीं, मेरे ही कार्यक्षेत्र के कामों में मेरा नाम नहीं, दिशा बैठक में भड़के सपा सांसद

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आनंद भदौरिया का गुस्सा फूट पड़ा। बैठक में अधिकारियों के रवैये से नाराज सांसद ने बेहद तीखे तेवर दिखाए, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘मैं पाकिस्तान का सांसद नहीं, मेरे ही कार्यक्षेत्र के कामों में मेरा नाम नहीं, दिशा बैठक में भड़के सपा सांसद
‘मैं पाकिस्तान का सांसद नहीं, मेरे ही कार्यक्षेत्र के कामों में मेरा नाम नहीं, दिशा बैठक में भड़के सपा सांसद

सपा सांसद आनंद भदौरिया ने बैठक में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “न तो मुझे क्षेत्र के किसी उद्घाटन कार्यक्रम में बुलाया जाता है और न ही विकास कार्यों के शिलापट्ट (पत्थर) पर मेरा नाम लिखा जाता है। हद तो तब हो जाती है जब मेरे ही कार्यक्षेत्र में होने वाले सरकारी कार्यों में से मेरा नाम गायब कर दिया जाता है।”

Khabar Monkey

अधिकारियों के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए सपा सांसद ने तंज कसा और कहा, “मैं कोई पाकिस्तान का सांसद नहीं हूं, मैं इसी हिंदुस्तान का सांसद हूं और जनता ने मुझे चुनकर भेजा है।” आनंद भदौरिया ने साफ शब्दों में कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए और विपक्ष के सांसदों की इस तरह अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बयान के बाद बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सन्नाटा पसर गया। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम और सांसद के बयान की खूब चर्चा हो रही है।

Leave a Reply