रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
SBI खोलने जा रहा 250 नई ब्रांच, 12000 तक कर्मचारियों की हो सकती है ​हायरिंग​ | पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सरेआम बनाया पाक का मजाक​ | Aja Ekadashi 2026: 6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? जानें भगवान विष्णु की Puja Vidhi​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मैंने बेटी को मार दिया…’ आगरा में 17 साल की लड़की की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, लड़के से दोस्ती पर था नाराज​

Agra honor killing: झूठी शान और सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर बेटियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आगरा के एकता थाना क्षेत्र स्थित पचगईं खेड़ा गांव में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा […]

Agra honor killing: झूठी शान और सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर बेटियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आगरा के एकता थाना क्षेत्र स्थित पचगईं खेड़ा गांव में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपनी बेटी की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है.

पचगईं खेड़ा निवासी चंद्रवीर की 17 वर्षीय बेटी की गांव के ही एक युवक से मित्रता थी. मंगलवार शाम किशोरी बिना बताए घर से चली गई थी और रात करीब एक बजे वापस लौटी. पुलिस के मुताबिक, बेटी के व्यवहार को लेकर पिता नाराज था. इसी बात को लेकर घर में विवाद की स्थिति बनी हुई थी.

बेटे के बाहर जाते ही उठाया खौफनाक कदम

गुरुवार दोपहर चंद्रवीर का बेटा लवकुश नौकरी के सिलसिले में गुरुग्राम चला गया. वहीं, उसकी पत्नी रजनी भी किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी. इसी दौरान घर में अकेली बेटी पर पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. आरोप है कि उसने पहले किशोरी के सिर पर प्रहार किया और फिर उसका गला काट दिया. हमले में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद सीधे थाने पहुंचा आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद चंद्रवीर सीधे एकता थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कहा कि उसकी बेटी मित्रता के चक्कर में कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी, इसलिए उसने उसे मार दिया. उसने यह भी कहा कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहां किशोरी का खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

आगरा में हाल के दिनों में ऑनर किलिंग की यह तीसरी वारदात है. इससे पहले बाह क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी. उस मामले में पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. वहीं, एक अन्य घटना में एक पिता अपनी बेटी को दिल्ली से लेकर आया था. आरोप है कि उसने चंबल नदी में उसका गला घोंटने के बाद शव को पानी में डुबो दिया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY