सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ITAT Chennai Ruling: सिर्फ गलत शेड्यूल चुनने की वजह से कैंसल नहीं हो सकती ग्रैच्युटी पर टैक्स छूट, जानिए पूरा मामला​ | राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: रामानंदी परंपरा का ही हो अधिकारी, CEO की नियुक्ति से पहले संतों की बड़ी मांग​ | Apple Pay: अक्टूबर में भारत में लॉन्च होगा एपल पे, iPhone से टेप करते ही होगा पेमेंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मेरी पत्नी से बात क्यों की…’, रायसेन में फरसे से काट डाला शख्स का गला, दो सगे भाई गिरफ्तार​

Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. ग्राम सौजनी में खेत के पास खून से लथपथ मिले जुगल किशोर रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया […]

Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. ग्राम सौजनी में खेत के पास खून से लथपथ मिले जुगल किशोर रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि मृतक की एक आरोपी की पत्नी से लगातार फोन पर बातचीत होती थी, जिससे आरोपी को अवैध संबंधों का शक था. इसी विवाद के चलते दोनों भाइयों ने जुगल किशोर पर फरसे और लकड़ी की पाटी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी.

घटनाक्रम के अनुसार, 4 अगस्त की सुबह उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सौजनी रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने जुगल किशोर रघुवंशी को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा. उसके शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान थे.

सूचना मिलते ही उदयपुरा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाए जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

CCTV फुटेज और चश्मदीदों से मिला अहम सुराग

मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की और मृतक के संभावित रास्तों व परिचितों की जानकारी जुटाई. इसके अलावा, उदयपुरा से घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. जांच के दौरान मिले CCTV फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयानों से पुलिस की जांच ग्राम सौजनी निवासी दो सगे भाइयों—अरविंद मेहरा और दीपक मेहरा पर जाकर टिक गई.

शक बना हत्या की वजह, खेत के पास ले जाकर उतारी मौत के घाट

पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ. आरोपी अरविंद मेहरा को शक था कि जुगल किशोर रघुवंशी की उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत होती है और दोनों के बीच अवैध संबंध हैं. इसी बात को लेकर अरविंद और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

घटना वाले दिन भी जुगल किशोर अरविंद के घर गया था, जहां पत्नी से बातचीत को लेकर फिर से विवाद हुआ. इसके बाद जुगल किशोर वहां से निकलकर खेत की ओर चला गया. गुस्साए अरविंद ने अपने भाई दीपक को साथ लिया और खेत के पास जाकर जुगल किशोर को घेर लिया. दोनों भाइयों ने मिलकर उस पर फरसे और लकड़ी की पाटी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे जुगल किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

आलाएकत्ल बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

उदयपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों दीपक मेहरा और अरविंद मेहरा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फरसा और लकड़ी की पाटी बरामद कर ली है. जयंत सिंह काकोडिया ने बताया पुलिस ने 8 अगस्त को दोनों आरोपियों को उदयपुरा न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी विवेचना जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY