बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
काम कराकर वकीलों को पैसा नहीं दे रही यूपी सरकार, कितने रुपए बकाया हैं?​ | घर जमाई प्रथा के नाम पर रोका बेटी का हक, क्या है संथाल समुदाय की यह परंपरा? हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला​ | ट्रेड वॉर की नई आहट? अमेरिका ने दिया भारत समेत 7 देशों पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेरठ में CO पर गाज, कप्तान ने बैठाई जांच; होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर रेप का मामला​

मेरठ के एक होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर रेप के मामले में एसएसपी बीबीजीटीस मूर्ति खुद एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने चौकी पुलिस, थाना पुलिस और सीओ के खिलाफ जांच बैठा दी है. उन्होंने माना है कि युवती के साथ होटल में रेप हुआ, जांच में बात सामने आई, बावजूद इसके पुलिस […]

मेरठ के एक होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर रेप के मामले में एसएसपी बीबीजीटीस मूर्ति खुद एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने चौकी पुलिस, थाना पुलिस और सीओ के खिलाफ जांच बैठा दी है. उन्होंने माना है कि युवती के साथ होटल में रेप हुआ, जांच में बात सामने आई, बावजूद इसके पुलिस ने मुकदमे में रेप की धारा नहीं लगाई. उन्होंने एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है.

मामला मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने इस मामले में रेप के आरोपी सलमान को बुधवार को एनकाउंटर के दौरान अरेस्ट कर लिया है. आरोपी सलमान ने मंगलवार को सरेराह युवती को अगवा किया और होटल में ले जाकर रेप किया था. इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था. पुलिस के मुताबिक मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपी की घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. फिर पुल पर चढ़कर भागते समय नीचे गिरकर घायल हो गया. इससे उसके दाहिने पैर और बाएं हाथ में चोटें आई हैं. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जैननगर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शाहपुर जैननगर निवासी सलमान पुत्र इमामुद्दीन के रूप में हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सलमान नारहेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन अंडरपास के नजदीक छिपा हुआ था. पुलिस ने उसे अरेस्ट कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हिस्ट्रीशीटर है आरोपी सलमान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सलमान का आपराधिक इतिहास भी है. उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में वर्तमान मुकदमे के अलावा रोहटा थाने में वर्ष 2019 में हत्या के प्रयास और वर्ष 2025 में बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में वर्ष 2026 में धोखाधड़ी और कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY