Viral

मुरादाबाद में वर्दी को चैलेंज! 53 साल के शख्स ने 13 साल की मासूम से की दरिंदगी, फिर दरोगा पर चाकू से किया हमला

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के नागफनी इलाके में पहले 13 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ और फिर दरोगा पर चाकू से किए गए हमले ने कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नागफनी इलाके में एक 53 वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने न केवल नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की, बल्कि वर्दी का खौफ ताक पर रखकर कार्रवाई करने आए पुलिस अधिकारी पर भी जानलेवा हमला कर दिया.

मुरादाबाद में वर्दी को चैलेंज! 53 साल के शख्स ने 13 साल की मासूम से की दरिंदगी, फिर दरोगा पर चाकू से किया हमला
मुरादाबाद में वर्दी को चैलेंज! 53 साल के शख्स ने 13 साल की मासूम से की दरिंदगी, फिर दरोगा पर चाकू से किया हमला

छेड़छाड़ की यह घटना बुधवार देर शाम की है, जब 52 वर्षीय अहसान नामक व्यक्ति ने एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी की थी. जब पीड़िता के परिजन इसकी शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे, तो न्याय मिलने के बजाय उन्हें आरोपी की बेटी और परिवार की महिलाओं द्वारा मारपीट और धमकियों का सामना करना पड़ा था.

माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर दोबारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पीड़ित परिवार के घर के पास घूम रहा है. नागफनी पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जब दरोगा तेजेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी की, तो खुद को घिरा देख आरोपी हिंसक हो उठा.

Khabar Monkey

आरोपी ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हालांकि, पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आरोपी को बलपूर्वक काबू कर लिया. पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है, जिससे समाज में साफ संदेश जाए कि अपराधी चाहे कितना भी दुस्साहसी क्यों न हो, वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता.

पुलिस इस मामले को लेकर बेहद गंभीर

नागफनी इलाके में किशोरी से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस टीम मुखबिर की सटीक सूचना पर रामगंगा नदी के किनारे आरोपी अहसान का पीछा कर रही थी. जैसे ही उपनिरीक्षक तेजेंद्र कुमार ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उपनिरीक्षक पर चाकू से घातक प्रहार कर दिया.

बचाव के प्रयास में दरोगा का बायां हाथ बुरी तरह घायल हो गया. इसके बाद घायल पुलिसकर्मी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी के खिलाफ दो पृथक मामले दर्ज किए गए हैं, एक किशोरी की माता की तहरीर पर छेड़खानी और मारपीट का और दूसरा पुलिस अधिकारी पर जानलेवा हमले व आर्म्स एक्ट का. इसके बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply