BusinessViral

नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और हैदराबाद का कितना होगा किराया? देखें IndiGo की फेयर लिस्ट

उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लोगों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से 15 जून 2026 से घरेलू उड़ानों की शुरुआत होने जा रही है। पहले चरण में इंडिगो एयरलाइंस लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, जम्मू और अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इसके बाद 1 जुलाई से मुंबई, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून और कई अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी।

नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और हैदराबाद का कितना होगा किराया? देखें IndiGo की फेयर लिस्ट
नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और हैदराबाद का कितना होगा किराया? देखें IndiGo की फेयर लिस्ट

इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल के साथ टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में यात्रियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि नोएडा एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए किराया कितना होगा? इंडिगो की शुरुआती फेयर लिस्ट के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए टिकट कीमतें इस प्रकार हैं-

ऊपर फोटो में दिख रहे एयरपोर्ट के कोर्ड इस प्रकार हैं-

  • DXN – नोएडा एयरपोर्ट
  • BLR – बेंगलुरु एयरपोर्ट
  • LKO – लखनऊ एयरपोर्ट
  • ATQ – अमृतसर एयरपोर्ट
  • BOM – मुंबई एयरपोर्ट

हालांकि ये किराए इकोनॉमी क्लास के हैं और डायनेमिक प्राइसिंग पर आधारित हैं, इसलिए यात्रा की तारीख और सीट उपलब्धता के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है।

पहले दिन चार शहरों के लिए उड़ेंगे विमान

15 जून को नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ानें रवाना होंगी। पहले दिन लखनऊ और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होगी। एयरपोर्ट से रोजाना चार बार टेकऑफ और लैंडिंग होगी। इसके बाद 1 जुलाई से उड़ानों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी। इंडिगो के अनुसार रोजाना करीब 28 फ्लाइटें अलग-अलग शहरों के लिए संचालित होंगी।

तिथि कहां से कहां तक फ्लाइट संख्या संचालन प्रस्थान आगमन
15 जून (विशेष उड़ानें) लखनऊ से नोएडा 6ई 2278 केवल 15 जून 07:05 08:05
  नोएडा से बेंगलुरु 6ई 2278 केवल 15 जून 08:35 11:05
  बेंगलुरु से नोएडा 6ई 2279 केवल 15 जून 15:45 18:20
  नोएडा से लखनऊ 6ई 2279 केवल 15 जून 18:55 20:00
15 जून से प्रभावी (सामान्य) हैदराबाद से नोएडा 6ई 2490 दैनिक 06:25 08:35
  नोएडा से अमृतसर 6ई 2490 दैनिक 10:10 11:20
  अमृतसर से नोएडा 6ई 2491 दैनिक 12:15 13:20
  नोएडा से हैदराबाद 6ई 2491 दैनिक 14:50 16:50
16 जून से प्रभावी बेंगलुरु से नोएडा 6ई 2455 दैनिक 06:15 08:50
  नोएडा से जम्मू 6ई 2455 दैनिक 10:05 11:25
  जम्मू से नोएडा 6ई 2456 दैनिक 12:10 13:30
  नोएडा से बेंगलुरु 6ई 2456 दैनिक 14:40 17:20

लखनऊ के लिए दिन में कई फ्लाइटें

नोएडा और लखनऊ के बीच यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 1 जुलाई से रोजाना चार उड़ानें शुरू की जाएंगी। सुबह और शाम दोनों समय फ्लाइट उपलब्ध रहेगी, जिससे बिजनेस और ऑफिस यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के अलावा जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए भी नियमित दैनिक उड़ानें शुरू होंगी।

Khabar Monkey

1 जुलाई से शुरू होने वाली प्रभावी उड़ानें

कहां से कहां तक फ्लाइट संख्या संचालन प्रस्थान आगमन
नवी मुंबई से नोएडा 6ई 2729 दैनिक 6:40 8:40
नोएडा से श्रीनगर 6ई 2729 दैनिक 10:00 11:25
श्रीनगर से नोएडा 6ई 2726 दैनिक 12:10 13:35
नोएडा से नवी मुंबई 6ई 2726 दैनिक 15:00 16:55
नोएडा से जोधपुर 6ई 7675 दैनिक 14:40 16:20
जोधपुर से नोएडा 6ई 7676 दैनिक 12:20 14:00
नोएडा से धर्मशाला 6ई 7671 दैनिक 9:55 11:40
धर्मशाला से नोएडा 6ई 7672 दैनिक 12:00 13:40
नोएडा से भोपाल 6ई 7653 दैनिक 14:35 16:15
भोपाल से नोएडा 6ई 7654 दैनिक 16:55 18:40
नोएडा से देहरादून 6ई 7644 दैनिक 19:10 20:10
देहरादून से नोएडा 6ई 7645 दैनिक 20:30 21:35
नोएडा से लखनऊ 6ई 7624 दैनिक 6:00 7:10
लखनऊ से नोएडा 6ई 7625 दैनिक 7:40 8:55
नोएडा से लखनऊ 6ई 7628 दैनिक 15:05 16:15
लखनऊ से नोएडा 6ई 7629 दैनिक 21:35 22:50
नोएडा से जयपुर 6ई 7646 दैनिक 6:40 7:35
जयपुर से नोएडा 6ई 7647 दैनिक 7:55 8:55
नोएडा से जयपुर 6ई 7642 दैनिक 15:40 16:35
जयपुर से नोएडा 6ई 7643 दैनिक 17:00 18:00
नोएडा से पंतनगर 6ई 7667 दैनिक 10:20 11:10
पंतनगर से नोएडा 6ई 7668 दैनिक 11:30 12:20
नोएडा से पंतनगर 6ई 7607 दैनिक 12:50 13:40
पंतनगर से नोएडा 6ई 7608 दैनिक 14:00 14:50
नोएडा से चंडीगढ़ 6ई 7655 दैनिक 6:15 7:20
चंडीगढ़ से नोएडा 6ई 7656 दैनिक 7:40 8:45
नोएडा से चंडीगढ़ 6ई 7663 दैनिक 18:30 19:35
चंडीगढ़ से नोएडा 6ई 7664 दैनिक 19:55 21:00

बस सेवा भी होगी शुरू

नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। 15 जून से ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के कई शहरों से एयरपोर्ट के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ और आसपास के शहरों के यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में आसानी होगी।

आगे और बढ़ेंगी उड़ानें

फिलहाल इंडिगो ने अपनी सेवाओं का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन आने वाले समय में एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर जैसी कंपनियां भी यहां से उड़ानें शुरू कर सकती हैं। सरकार और एयरपोर्ट प्रबंधन का लक्ष्य है कि नोएडा एयरपोर्ट को जल्द ही देश के बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित किया जाए। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply