बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
नए अवतार में आएंगी Pulsar की रेंज की बाइक्स, Bajaj ने कर दिया बड़ा ऐलान​ | Scorpio N का होगा मेकओवर! 15 अगस्त को आ सकती है Facelift SUV, नए फीचर्स से होगी और दमदार​ | ICC वनडे रैंकिंग: Rohit Sharma और Shubman Gill ने लगाई छलांग, Kohli से घटा फासला!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मुझे मेरी पत्नी से बचाइए…’ 41 साल की शादी के बाद पति ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार​

कानपुर में बुधवार को डीएम के जनता दर्शन में एक ऐसा प्रार्थनापत्र सामने आया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 41 साल से विवाहित एक बुजुर्ग पति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करती है, जूतों से पीटती है और लगातार अपमानित करती है. […]

कानपुर में बुधवार को डीएम के जनता दर्शन में एक ऐसा प्रार्थनापत्र सामने आया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 41 साल से विवाहित एक बुजुर्ग पति ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करती है, जूतों से पीटती है और लगातार अपमानित करती है. पीड़ित ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है.

अपने आवेदन में बुजुर्ग ने लिखा है कि उसने जीवनभर मेहनत करके परिवार को संभाला. खेत बेचकर मकान बनवाया, बच्चों की पढ़ाई कराई और तीनों बेटों की शादी भी कराई. उसका कहना है कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर भी जमीन खरीदी, लेकिन अब वही पत्नी उसके साथ दुर्व्यवहार कर रही है. पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर गालीगलौज करती है और कई बार उसे जूतों से भी पीट चुकी है.

उसने यह भी कहा कि पत्नी उसे घर से दूर भेज देने और उसके हाथपैर तुड़वा देने जैसी बातें करती है. आवेदन में उसने यह भी दावा किया कि जब किसी दूसरे व्यक्ति का फोन आता है, तो पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगता है, जिससे उसे मानसिक पीड़ा होती है.

बुजुर्ग ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि यदि उसकी पत्नी को बुलाकर पूछताछ की जाए, तो सच्चाई सामने आ जाएगी. उसका कहना है कि वह अपनी बात शांतिपूर्वक रखना चाहता है और चाहता है कि दोनों पक्षों की बात निष्पक्ष तरीके से सुनी जाए. आवेदन में उसने अपने बेटों और अन्य परिजनों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं.

उसका आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, उसकी झोपड़ी गिरा दी और उसे रहने के लिए मजबूर होकर पनकी रैन बसेरा जाना पड़ा. फिलहाल वह वहीं रह रहा है.

पत्र के अंत में बुजुर्ग ने भावुक अपील करते हुए प्रशासन से अपनी पत्नी और परिवार के संबंधित लोगों को बुलाकर बयान दर्ज करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे मामले को प्रोबेशन विभाग को भेजते हुए इसके त्वरित निस्तारण के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY