Mahela Jayawardene: आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अब आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर हो गई है. मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक 11 मैच खेले और इस दौरान उन्हें सिर्फ 3 मैचों में जीत नसीब हुई, जबकि 8 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब मुंबई इंडियंस को सिर्फ 3 मैच और खेलने हैं और अगर सभी मैचों में मुंबई की टीम जीत हासिल करती है, तो उसके 12 अंक ही होंगे.

इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है. मुंबई इंडियंस की टीम के आईपीएल से बाहर होने के बाद टीम के कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) काफी निराश हैं.
Khabar Monkey
Mahela Jayawardene ने बताई कमियां
मुंबई इंडियंस के इस तरह से शर्मनाक तरीके से आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद टीम के कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि
“यह सीजन निराशाजनक रहा. हमें मौके मिले लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा पाए. हमारे प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा. हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे हमें हार का सामना करना पड़ा. बहुत बार किंतु-परंतु जैसा हुआ लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही.”
महेला जयवर्धने ने कहा खिलाड़ियों के चोटिल होने से हुआ नुकसान
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने मुंबई के बाहर होने के बाद कहा कि
“आप लोगों को शायद नहीं पता कि हमें बहुत सारी चोटों का सामना करना पड़ा. खिलाड़ी चोटिल होते रहे और कुछ खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हुए. मुझे अच्छा लगता अगर हमारे मुख्य खिलाड़ी लगातार खेल रहे होते. लेकिन कोई बहाना नहीं. मुझे लगता है कि हमारे पास बढ़िया स्क्वॉड है. हम एकजुट होकर अच्छा नहीं कर पाए.”
हार्दिक, सूर्या और बुमराह के खराब फॉर्म पर बोले महेला जयवर्धने
मुंबई इंडियंस के नाकामी की सबसे बड़ी वजह उनके बड़े खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का खराब प्रदर्शन रहा. अब जब टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है, तो टीम के कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि
“मुझे नहीं लगता कि उनका समर्थन करना मुश्किल है. जो समर्पण, प्रयास उन्होंने किए वह अविश्वसनीय रहे. कोर ग्रुप हमारे लिए अनमोल है. आप बार-बार टीम को बदलते नहीं रह सकते. उनका वर्ल्ड कप अच्छा था, इसलिए मुझे लगता है कि एक यूनिट के तौर पर हमने ठीक नहीं किया.”





