शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Ishaan Kishan Vaibhav Sooryavanshi:  ईशान किशन ने वैभव के नेतृत्व की तारीफ की, बोले- ‘फ्यूचर कैप्टन’, DRS का क्रेडिट ले गया लड़का​ | बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी​ | हेमांग बदानी कौन हैं? 44 इंटरनेशनल मैच खेल चुके इस दिग्गज को CSK बना सकती है नया हेड कोच​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

महिला जूनियर एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा​

मोकी : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 190 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने मुकाबले में चारों क्वार्टर में गोल दागे और पाकिस्तान को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। पहले हाफ में ही 10 गोल […]

मोकी : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 190 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने मुकाबले में चारों क्वार्टर में गोल दागे और पाकिस्तान को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया।

पहले हाफ में ही 10 गोल

भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक हॉकी खेली। पूजा साहू ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर खाता खोला। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार गोल करते हुए पहले क्वार्टर के अंत तक 50 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने पांच गोल किए और हाफ टाइम तक स्कोर 100 हो गया।

दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम की रफ्तार कम नहीं हुई। तीसरे क्वार्टर में तीन और अंतिम क्वार्टर में छह गोल करते हुए भारत ने मुकाबला 190 से अपने नाम कर लिया।

पूजा मलिक की हैट्रिक

भारत की ओर से पूजा मलिक ने तीन गोल दागे। रोशनी आइंद, सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार और सुप्रिया ने दोदो गोल किए। कुल 13 भारतीय खिलाड़ियों ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया।

अब सेमीफाइनल पर नजर

इस जीत के साथ गत चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में अपना शानदार अभियान जारी रखा है। ग्रुप चरण में भारत ने दक्षिण कोरिया, मलेशिया और जापान को हराया था, जबकि चीन के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था। भारत अब सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY