गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
कीव पर रूस का बड़ा हमला, मिसाइल हमले में 12 की मौत; 30 से ज्यादा घायल​ | दक्षिण 24 परगना में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 घायल​ | Bollywood Wrap Up | छोटे पर्दे पर अजय देवगन की एंट्री, ‘डायन भाभी’ बनकर तहलका मचाने आ रही हैं यामी गौतम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मराठी कैसे बनी महाराष्ट्र की पहचान? ऑटो-टैक्सी चालकों को सीखना अनिवार्य​

महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि जिस किसी टैक्सी, ऑटो चालक को मराठी का ज्ञान नहीं होगा, उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे चालकों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर सकती है. इसके लिए सरकार ने एक अभियान चलाने का फैसला किया है. इस अभियान में अफसर टैक्सी चालकों के सामान्य मराठी […]

महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि जिस किसी टैक्सी, ऑटो चालक को मराठी का ज्ञान नहीं होगा, उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे चालकों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर सकती है. इसके लिए सरकार ने एक अभियान चलाने का फैसला किया है. इस अभियान में अफसर टैक्सी चालकों के सामान्य मराठी ज्ञान की परीक्षा ले सकते हैं. इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी. सरकार के इस फैसले की सराहना और आलोचना, दोनों हो रही है. राज्य परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कहना है जो चालक मराठी सीखने से इंकार करेंगे उन्हें एक महीने का नोटिस दिया जाएगा. इसके बाद तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे. इसके बावजूद भी वो मराठी नहीं सीखेंगे तो लाइसेंस रद्द किया जा सकता है.आइए, ताजे संदर्भों के बहाने जानते हैं कि मराठी कब और कैसे बनी महाराष्ट्र की पहचान?

मराठी भाषा केवल बातचीत का माध्यम नहीं है. यह महाराष्ट्र की आत्मा, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है. प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक, मराठी भाषा ने राज्य के सामाजिक और राजनीतिक स्वरूप को गढ़ा है. यूं भी मराठी का इतिहास सदियों पुराना है. सातवाहन, राष्ट्रकूट और यादव राजवंशों के दौर में मराठी जनमानस की मुख्य भाषा बनी.

यादव काल में मराठी को राज दरबार में आधिकारिक दर्जा मिला. संत ज्ञानेश्वर, संत तुकाराम, संत एकनाथ और समर्थ रामदास जैसे महान संतों ने भक्ति आंदोलन के जरिए मराठी को जनजन तक पहुंचाया. उन्होंने संस्कृत के कठिन ज्ञान को सरल प्राकृत और मराठी भाषा में प्रस्तुत किया. ज्ञानेश्वरी और तुकाराम गाथा जैसे ग्रंथों ने भाषा को और समृद्ध बनाया.

छत्रपति शिवाजी महाराज और भाषा स्वाभिमान

17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की. उस समय फारसी भाषा का प्रभाव प्रशासन पर बहुत अधिक था. शिवाजी महाराज ने राज्य व्यवहार कोश तैयार करवाया. इसके माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में फारसी के स्थान पर मराठी और संस्कृत शब्दों का प्रयोग शुरू हुआ. इस कदम ने मराठी को राजनीतिक शक्ति और अस्मिता की पहचान बना दिया.

छत्रपति शिवाजी महाराज.

संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन और भाषाई राज्य की मांग

भारत की आजादी के बाद भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग उठी. मराठी भाषी जनता अपने लिए एक अलग राज्य चाहती थी. 1950 के दशक में संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन शुरू हुआ. इस आंदोलन में सभी मराठी भाषियों को एकजुट करने की लड़ाई लड़ी गई. 106 शहीदों के बलिदान के बाद केंद्र सरकार को मांग स्वीकार करनी पड़ी. 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य की औपचारिक स्थापना हुई. मुंबई को महाराष्ट्र की राजधानी बनाया गया. इसके साथ ही मराठी भाषा राज्य की आधिकारिक भाषा और पहचान के रूप में स्थापित हो गई.

महाराष्ट्र में सार्वजनिक जीवन और मराठी भाषा

राज्य गठन के बाद प्रशासनिक कामकाज, न्यायपालिका और शिक्षा में मराठी को बढ़ावा दिया गया. समयसमय पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक दलों ने स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए आवाज उठाई. मुंबई जैसे बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी महानगर में स्थानीय पहचान को बनाए रखने के लिए मराठी का प्रसार एक प्रमुख मुद्दा रहा है.

महाराष्ट्र में चालकों के लिए स्थानीय भाषा मराठी का बुनियादी ज्ञान होना अनिवार्य. फोटो: PTI

टैक्सी चालकों के लिए मराठी की अनिवार्यता क्यों?

मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में सार्वजनिक परिवहन जीवन रेखा की तरह है. टैक्सी और ऑटो रिक्शा का उपयोग रोजाना लाखों लोग करते हैं. समय के साथ राज्य सरकार ने परिवहन नियमों में कुछ महत्वपूर्ण शर्तें जोड़ीं. इनमें से एक प्रमुख शर्त थी टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए स्थानीय भाषा मराठी का बुनियादी ज्ञान होना.

क्या था इस नियम का मुख्य उद्देश्य?

सरकार और परिवहन विभाग के अनुसार इस नियम के पीछे कई व्यावहारिक कारण थे. पहला कारण स्थानीय यात्रियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना था. मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में आने वाले स्थानीय नागरिकों, खासकर बुजुर्गों और गैरअंग्रेजी, हिंदी भाषियों को यात्रा के दौरान असुविधा न हो. दूसरा कारण सार्वजनिक सुरक्षा और नियमों का पालन था. चालक को स्थानीय सड़कों के नाम, दिशानिर्देश और ट्रैफिक संकेतों को सही ढंग से समझने में आसानी होती है. तीसरा कारण स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना और प्रवासियों को स्थानीय संस्कृति के अनुकूल बनाना था.

परमिट के लिए तय की गईं निर्धारित शर्तें

मोटर वाहन नियमों के तहत नए परमिट जारी करते समय कुछ दिशानिर्देश तय किए गए. आवेदक को महाराष्ट्र में कम से कम 15 वर्ष का डोमिसाइल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया. चालक को मराठी भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जिससे वह यात्रियों से सामान्य बातचीत कर सके. परिवहन कार्यालयों में लाइसेंस और बैच देते समय मौखिक रूप से भाषा के ज्ञान की जांच की जाने लगी.

मराठी हमेशा महाराष्ट्र की एकता की धुरी रही है. फोटो: PTI

नीति पर उठा विवाद और विभिन्न दृष्टिकोण

टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य करने के फैसले पर समाज और राजनीति में व्यापक चर्चा हुई. इसके पक्ष और विपक्ष दोनों में मजबूत तर्क दिए गए. समर्थकों का मानना था कि दुनिया के किसी भी विकसित शहर में स्थानीय भाषा जानना जरूरी होता है. लंदन या पेरिस जैसे शहरों में टैक्सी चालकों को स्थानीय भाषा और रास्तों की पूरी जानकारी होनी चाहिए. मराठी जानने से चालक और यात्री के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी या विवाद की संभावना कम होती है. इससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान का सम्मान होता है. साथ ही बाहर से आने वाले लोगों का स्थानीय समाज में बेहतर समावेश होता है.

आलोचकों का तर्क था कि भारत एक लोकतांत्रिक और संघीय देश है. संविधान के तहत हर नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में आजीविका कमाने का अधिकार है. मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, जहां देश भर से लोग काम की तलाश में आते हैं. अचानक भाषा की कड़ी शर्त लगाने से गरीब और प्रवासी चालकों की आजीविका पर असर पड़ सकता है. व्यावहारिक स्तर पर कैब एग्रीगेटर ऐप्स में जीपीएस तकनीक के कारण भाषा की बाधा पहले ही काफी हद तक कम हो चुकी है.

राज्य परिवहन मंत्री का बयान

#WATCH | Thane, Maharashtra | On the Marathi language rule for taxi and auto drivers, State Transport Minister Pratap Sarnaik says, “No action will be taken against more than 1,65,000 people who have learned the Marathi language. We will have to take action against those who do pic.twitter.com/0f37kds4ZU

— ANI August 18, 2026

प्रशासनिक संतुलन और वर्तमान स्थिति

विवादों और अदालती याचिकाओं के बाद प्रशासन ने इस नियम को अधिक व्यावहारिक बनाया. नियमों को इस तरह लागू किया गया ताकि किसी की आजीविका पर अनावश्यक संकट न आए. अब मुख्य जोर इस बात पर रहता है कि चालक को मराठी का बुनियादी और कामचलाऊ ज्ञान हो. इसके लिए किसी साहित्यिक परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि केवल इतना देखा जाता है कि चालक स्थानीय नाम, पते और सामान्य संवाद समझ सके. समय के साथ कई गैरमराठी भाषी चालकों ने भी इस नियम को सहजता से अपनाया. दैनिक कार्य करतेकरते उन्होंने स्थानीय भाषा के आवश्यक शब्द सीख लिए, जिससे उनका काम और भी आसान हो गया.

इस तरह कहा जा सकता है कि मराठी भाषा का इतिहास संघर्ष, स्वाभिमान और सांस्कृतिक समृद्धि से भरा है. संतों के वचनों से लेकर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन तक, मराठी हमेशा महाराष्ट्र की एकता की धुरी रही है. टैक्सी चालकों के लिए स्थानीय भाषा के बुनियादी ज्ञान का नियम प्रशासनिक सुविधा और भाषाई सम्मान के बीच संतुलन साधने का एक प्रयास है. यह कदम स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था, ताकि सार्वजनिक सेवाओं में संवाद सरल और सुगम बना रहे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY