गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘पति ने की दूसरी शादी…’ शक में मिर्जापुर में पत्नी ने 3 बच्चों को जहर पिलाया, फिर खुद भी पी लिया; मां-बेटी की मौत​

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. मड़िहान थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करने के शक से आहत होकर अपने तीन मासूम बच्चों को जहर पिला दिया. इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया. इस घटना में महिला और उसकी […]

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. मड़िहान थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर दूसरी शादी करने के शक से आहत होकर अपने तीन मासूम बच्चों को जहर पिला दिया. इसके बाद उसने खुद भी जहरीला पदार्थ पी लिया. इस घटना में महिला और उसकी एक बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी कुसुम सोमवार रात करीब 11 बजे अपने तीन बच्चों 12 वर्षीय मधु, 10 वर्षीय राधिका और 8 वर्षीय सत्या को कथित तौर पर जहर पिलाने के बाद खुद भी जहर पी लिया. सभी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

मांबेटी की मौत

डॉक्टरों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान कुसुम और उसकी 10 वर्षीय बेटी राधिका की मौत हो गई, जबकि मधु और सत्या का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

जांच में सामने आया है कि कुसुम का पति धर्मेंद्र धरिकार दिल्ली में रहकर काम करता है. वह चार दिन पहले गांव आया था. कुसुम को संदेह था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और इसी वजह से वह उसे अपने साथ नहीं रखता. इसी विवाद को लेकर 12 जुलाई को मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र स्थित शीतलगढ़ में कुसुम के मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच पंचायत और समझौता हुआ था. समझौते में तय किया गया था कि धर्मेंद्र 13 जुलाई को कुसुम को विदा कराकर अपने घर ले जाएगा.

पति पर लगे गंभीर आरोप

आरोप है कि समझौते के बावजूद धर्मेंद्र अपनी पत्नी को साथ नहीं ले गया और घर से बाहर चला गया. इससे आहत होकर कुसुम 13 जुलाई को अपने ससुराल परसौना पहुंची और कथित तौर पर यह खौफनाक कदम उठा लिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद और पति पर दूसरी शादी के शक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. महिला ने अपने तीन बच्चों को जहर पिलाने के बाद स्वयं भी जहर खा लिया था. इलाज के दौरान महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों का उपचार जारी है.

एएसपी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY