EntertainmentViral

मनपसंद किरदारों को तरस रहे हैं ऋतिक रोशन? पोस्ट में छलका अभिनेता का दर्द, बोले- मुझे अफसोस है…

मनपसंद किरदारों को तरस रहे हैं ऋतिक रोशन? पोस्ट में छलका अभिनेता का दर्द, बोले- मुझे अफसोस है…

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस काफी बेकरार रहते हैं। ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसके बाद उनके बारे में चर्चा थोड़ी बढ़ गई। एक्टर ने लिखा कि उन्हें उनके पसंद के किरदार निभाने के लिए नहीं मिल रहें हैं। ऋतिक रोशन अच्छे रोल्स के लिए इंतजार कर रहें हैं। बताते है पूरी खबर

मनपसंद किरदारों को तरस रहे हैं ऋतिक रोशन? पोस्ट में छलका अभिनेता का दर्द, बोले- मुझे अफसोस है…
मनपसंद किरदारों को तरस रहे हैं ऋतिक रोशन? पोस्ट में छलका अभिनेता का दर्द, बोले- मुझे अफसोस है…

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपने मन की बात लिखी। एक्टर ने लिखा, ‘अभी किसी ने पूछा कि मैं किस तरह का रोल करना चाहता हूं और जवाब देते हुए मैं खुद भी थोड़ा चौंक गया। ‘लक बाय चांस’ का जफर याद है? कुछ वैसा किरदार मिले, तो मैं बिना सोचे हाँ कर दूं लेकिन निर्देशक मुझे हमेशा अच्छे इंसान वाले किरदारों में ही देखना चाहते हैं। इस बात का अफसोस है।’

Khabar Monkey

ऋतिक रोशन के इस फोटो की बात करें तो वह पेरिस की गलियों में नजर आ रहें हैं, हमेशा की तरह हैंडसम अंदाज में दिखाई दे रहें हैं। उनके इस कैप्शन से साफ पता चलता है कि वह खुद को एक ग्रे कैरेक्टर में देखना चाहते हैं और अपनी रोमांटिक लड़के वाली छवि को तोड़ना चाहते हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही उनके चाहने वाले परेशान हो गए और अपने रिएक्शन कमेंट सेक्शन में देने लगे।

फैंस के अलावा इस पोस्ट पर हर्षवर्धन कपूर, जोया अख्तर, आशीष चंचलानी का रिएक्शन भी देखा गया। ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म वॉर 2 में देखा गया था, फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं किया था। एक्टर का आने वाली फिल्मों पर उनके फैंस की नजरें बनी हुईं हैं। देखना मजेदार होगा कि उनका एक ग्रे कैरेक्टर करने का सपना कब पूरा होता है। कोई निर्देशक उनके पास उनकी पसंद का रोल लेकर पहुंचता है या नहीं।

Leave a Reply