भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस समय अक्षय कुमार के साथ अपने ‘ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। बिग बॉस में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस को हाल ही में एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड भी मिला है। लगातार मिल रही सक्सेस को अक्षरा काफी इंजॉय कर रहीं है। इसी बीच अब उनकी एक्टर रवि किशन के पैर छूते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। एक्ट्रेस ने खुद इन फोटोज को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया। देखते ही देखते ये तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ के लिए अक्षरा सिंह को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। वैसे तो वह इंटरनेट पर किसी ना किसी वजह से छाई ही रहती हैं लेकिन इस बार उनकी कुछ तस्वीरें चर्चा का विषय बन गईं हैं। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर रवि किशन के साथ कुछ तस्वीरें साझा की, इनमें से एक तस्वीर में एक्ट्रेस रवि किशन के पैर छूती नजर आईं।
–
कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए अक्षरा ने लिखा, ‘इन तस्वीरों को शेयर करने में थोड़ी देर हो गई क्योंकि ये मुझे देर से मिलीं, लेकिन शायद इन्हें आज ही साझा होना था। हाल ही में अक्षय सर के साथ मेरे गाने को जो प्यार मिला है, उसने मुझे अपनी अब तक की यात्रा को याद करने और हर आशीर्वाद के लिए आभारी होने का मौका दिया है।’
अक्षरा सिंह ने माता पिता को दिया कामयाबी का श्रय
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘ज़ी न्यूज़ से मिला मेरा पहला ‘बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड’ मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। मैं यह सम्मान अपने माता-पिता को समर्पित करती हूं, जिनका प्यार और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही, अपने मेंटर रवि किशन जी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझमें एक अभिनेत्री की क्षमता देखी और मुझे बड़े सपने देखने का हौसला दिया। उनका मार्गदर्शन और विश्वास मेरे लिए हमेशा अनमोल रहेगा। मैं अपने पहले फिल्म निर्देशक बबलू सोनी सर और मधुवेंद्र जी की भी आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और हर कदम पर मेरा साथ दिया।’
–
Khabar Monkey
अक्षरा सिंह अक्सर अपने और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ विवादों के लिए चर्चा में बनी रहतीं हैं लेकिन इस बार चर्चे उनकी कामयाबी के हो रहें हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप इस अवार्ड की हकदार हैं’, तो वहीं एक ने लिखा, ‘आपकी कामयाबी देखकर खुशी हुई।’












