HealthViral

भयानक गर्मी और लू से लोगों को हो रही थकान, कमजोरी और बुखार, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

Severe Heatwave Conditions: प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों को लू लगने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो रही हैं। इस बीच, लू की स्थिति और उससे बचाव के उपायों पर इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ. सुदीप खन्ना ने बड़ा बयान दिया है। जानें उन्होंने गर्मी से बचाव और लू-हीट स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में क्या बताया।

भयानक गर्मी और लू से लोगों को हो रही थकान, कमजोरी और बुखार, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय
भयानक गर्मी और लू से लोगों को हो रही थकान, कमजोरी और बुखार, डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

लू लगने से लोगों को हो रही ये परेशानी

डॉ. सुदीप खन्ना ने कहा, ‘भीषण गर्मी के बीच, कई मरीज थकान, कमजोरी, दस्त, उल्टी, बुखार और पेट दर्द जैसे लक्षणों के साथ इमरजेंसी डिपार्टमेंट और ओपीडी में भर्ती हो रहे हैं। इसमें सबसे आम वजह लंबे समय तक धूप में रहना है।’

भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी समस्याओं से बचने के लिए, दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बचें और सुबह जल्दी या शाम को देर से निकलना ही बेहतर होगा। इसके अलावा, हमेशा पानी को अपने साथ रखें और अगर मेडिकली मना ना किया गया हो, तो शरीर में पानी की कमी ना होने देने के लिए उसमें नमक और चीनी भी मिलाएं। हल्के कपड़े पहनें और सीधी धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करें।

हीट स्ट्रोक की वजह से होनी वाली परेशानियां

डॉक्टर ने कहा, ‘गंभीर मामलों में लोगों को हीट स्ट्रोक हो सकता है, जिससे भ्रम, बेहोशी और जानलेवा हालात हो सकते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत मेडिकल एड की जरूरत हो सकती है।’ डॉ. सुदीप खन्ना ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को खास तौर पर अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने आगे कहा कि हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और डायबिटीज से ग्रस्त लोगों पर भयानक गर्मी का प्रभाव ज्यादा पड़ सकता है। ऐसे में यदि किसी को तेज चक्कर आए, सांस लेने में दिक्कत हो या शरीर का तापमान अचानक बढ़े तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply