अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, प्रतीक को जब अस्पताल लाया गया, उस समय उनका निधन हो चुका था। वहीं, अब प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है। जिसके मुताबिक, उनकी मौत का कारण Pulmonary Embolism है।
Khabar Monkey

Pulmonary Embolism (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में खून का थक्का बन जाता है। खून अक्सर पैरों की नसों से निकलकर फेफड़ों की धमनियों में फंस जाता है। इससे फेफड़ों तक खून और ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक रुकने लगता है और फेफड़ों में खून का प्रवाह रुक जाने से मौत हो जाती है। खून रुकने से शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती है l इस स्थिति में दिल के दाहिने हिस्से पर बहुत ज्यादा दबाव महसूस होता है जिससे हार्ट फेल हो सकता है लेकिन इस मामले में बड़ा क्लॉट होने से अचानक सांसे रुक गई l जिसके चलते कुछ ही मिनटों में प्रतीक यादव की मौत हो गई l
प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे के निधन के बाद उनके करीबी दोस्त सुमित का बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में सुमित ने कहा कि प्रतीक यादव को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। प्रतीक के दोस्त सुमित ने कहा, ”प्रतीक को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। मैं उनका दोस्त हूं। हम साथ में जिम किया करते थे।”





