SportsViral

किदांबी श्रीकांत ने 5 साल बाद लिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली हार का बदला, Thailand Open में पीवी सिंधु का भी विजयी आगाज

दुनिया के पूर्व नंबर 1 शटलर और स्टार भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया है। उन्होंने पहले राउंड में सिंगापुर के लो कीन यू को हराया और 5 साल छोटे खिलाड़ी से 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार का बदला लिया। श्रीकांत के लिए वहां एक जीत उनका करियर बदल सकती थी। मगर उस हार ने उनके करियर के ग्राफ को लगातार नीचे ही गिराया। अब उम्मीद है यह जीत उन्हें आत्मविश्वास देगी।

किदांबी श्रीकांत ने 5 साल बाद लिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली हार का बदला, Thailand Open में पीवी सिंधु का भी विजयी आगाज
किदांबी श्रीकांत ने 5 साल बाद लिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली हार का बदला, Thailand Open में पीवी सिंधु का भी विजयी आगाज

किदांबी श्रीकांत ने लो कीन यू को सीधे गेम में 21-14, 21-15 से शिकस्त दी। अब दूसरे राउंड में उनका सामना चीनी ताइपे के सू लि यांग से होगा। निश्चित ही यह जीत उन्हें स्पेन में आयोजित 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल की याद दिलाएगी। श्रीकांत इस जीत से पहले लो कीन को सिर्फ एक बार ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में हरा पाए थे। उसके अलावा तीन बार सिंगापुर के शटलर ने उन्हें मात दी थी। अब पांच मैचों में दो बार श्रीकांत जीत चुके हैं।

श्रीकांत के अलावा थाईलैंड ओपन में भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने भी विजयी आगाज किया और पहले राउंड में चीनी ताइपे की तुंग सियू तोंग को मात दी। इस जीत के बाद सिंधु ने भी दूसरे राउंड में जगह बना ली है। पीवी सिंधु दूसरे राउंड में डेनमार्क की अमेली शूल्ज से भिड़ेंगी।

अन्य मैचों के परिणाम

अन्य मैचों की बात करें तो के फाइनल तक पहुंचे आयुष शेट्टी को जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाइ नराओका के खिलाफ 13-21, 21-17, 4-21 से पराजय झेलनी पड़ी। जबकि तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12-21, 16-21 से हार गए। उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया। हुड्डा को 21-11, 17-21, 16-21 से पराजय मिली जबकि खरब को टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन ने 21-19, 13-21, 18-21 से हराया।

Khabar Monkey

सिराज नंबर 1, भुवी-शमी भी टॉप 5 में, बुमराह के चौंकाने वाले आंकड़े; देखें IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा अभी टॉप की रेस में हैं। वहीं सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने के मामले में मोहम्मद सिराज का दबदबा बना हुआ है।

Leave a Reply