बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
रैपिडो राइडर ने लड़की को भेजा I LOVE YOU मैसेज, शिकायत की बात पर कहा- जो करना है कर दो​ | धाकड़ फीचर्स के साथ आई Apple Watch Ultra 4: 50 घंटे की बैटरी, एडवांस हेल्थ फीचर्स उड़ा देंगे होश​ | लखनऊ के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने दी जान, एक ही कमरे में मिले दोनों के शव; 18 दिन से रुके थे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bigg Boss 20: रिति तिवारी और मैरी कॉम में हुई तीखी बहस, कैप्टेंसी टास्क में आसिफ-काजी भिड़े, घर में मचा जमकर हंगामा​

 बिग बॉस 20 के घर में तीसरे दिन से ही रिश्तों में तनाव और विवाद देखने को मिल रहा है। किचन के काम को लेकर मैरी कॉम और रिति तिवारी के बीच बहस हो गई। मैरी कॉम ने रिति को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें ‘मोटी’ कहा। इस पर आसिफ खान […]

 बिग बॉस 20 के घर में तीसरे दिन से ही रिश्तों में तनाव और विवाद देखने को मिल रहा है। किचन के काम को लेकर मैरी कॉम और रिति तिवारी के बीच बहस हो गई। मैरी कॉम ने रिति को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उन्हें ‘मोटी’ कहा। इस पर आसिफ खान ने मैरी को टोका और कहा कि किसी को इस तरह नहीं बोलना चाहिए। इसके बाद मैरी और रिति के बीच बहस बढ़ गई। मैरी ने रिति से सिर्फ खाने के लिए किचन में आने के बजाय काम में भी हाथ बंटाने की बात कही। बिग बॉस 20  में इस विवाद ने घर का माहौल गरमा दिया।

कैप्टेंसी टास्क में आसिफकाजी भिड़े

कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी घर में जमकर हंगामा देखने को मिला। टास्क में आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गालीगलौज तक हुई।

आरोप है कि बहस के दौरान आसिफ ने काजी को धक्का भी दिया। इसके बाद दोनों एकदूसरे पर भड़कते नजर आए। मामला बढ़ने पर घर के अन्य सदस्यों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद कैप्टेंसी टास्क को रोकना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने बिग बॉस 20  के घर में तनाव बढ़ा दिया है।

आम्रपाली भी विवाद में कूदीं

आसिफ और काजी के विवाद के बीच आम्रपाली भी मामले में शामिल हो गईं। उन्होंने काजी पर लड़कियों को धक्का देने का आरोप लगाया और उन्हें टास्क से बाहर करने की मांग की। इसके बाद आम्रपाली और काजी के बीच भी बहस शुरू हो गई। घर के दूसरे सदस्य स्थिति को संभालने की कोशिश करते रहे।

दोनों पक्षों की ओर से तीखी बहस 

इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से तीखी बातें सुनने को मिलीं। आखिरकार विवाद बढ़ता देख टास्क रोकना पड़ा। वहीं अगले एपिसोड में कनिका मान और अर्शिफा के बीच भी विवाद देखने को मिल सकता है। ऐसे में बिग बॉस 20 का आने वाला एपिसोड भी काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद है।

 

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY