शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Weather Update: यूपी में अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार, एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर में ऑरेंज अलर्ट, तापमान में होगी गिरावट​ | 20 दिन बाद सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर खदेडे गये कॉकरोच​ | AI का दबदबा घटा! Nvidia को लगा बड़ा झटका, Apple फिर बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, करीब 5 घंटे की देरी से हुई रवाना​

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, […]

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया।

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट कल रात 8:00 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली थी। लेकिन टेकऑफ से ठीक पहले विमान के अंदर बम की खबर वाला नोट मिलने से हड़कंप मच गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला पूरा विमान

धमकी भरा नोट मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। तय नियमों के तहत विमान को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान, यात्रियों और उनके सामान की सघन तलाशी ली।

जांच में कुछ नहीं मिला, 5 घंटे बाद उड़ान हुई रवाना

मिली जानकारी के अनुसार गहन तलाशी के बाद जब विमान में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। यह धमकी पूरी तरह फर्जी पाई गई। सभी सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद, विमान ने आखिरकार देर रात 1:21 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विमान के अंदर यह फर्जी नोट किसने और क्यों रखा था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY