EntertainmentViral

बुरे दौर में शराब की लत का शिकार हो गए थे बॉबी देओल, बोले- पत्नी ने संभाला, नहीं तो आज यहां नहीं बैठा होता

बुरे दौर में शराब की लत का शिकार हो गए थे बॉबी देओल, बोले- पत्नी ने संभाला, नहीं तो आज यहां नहीं बैठा होता

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में अपने करियर के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए कई निजी खुलासे किए। उन्होंने बताया कि फिल्मों में काम न मिलने और लंबे समय तक पेशेवर असफलता झेलने के दौरान वह शराब की लत का शिकार हो गए थे। हालांकि उनकी पत्नी तान्या देओल ने उन्हें उस मुश्किल समय से बाहर निकलने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

बुरे दौर में शराब की लत का शिकार हो गए थे बॉबी देओल, बोले- पत्नी ने संभाला, नहीं तो आज यहां नहीं बैठा होता
बुरे दौर में शराब की लत का शिकार हो गए थे बॉबी देओल, बोले- पत्नी ने संभाला, नहीं तो आज यहां नहीं बैठा होता

आप की अदालत में खास बातचीत के दौरान बॉबी ने कहा कि जब इंसान हार मान लेता है तो वह खुद पर तरस खाने लगता है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया है और कोई उन्हें पसंद नहीं करता। इसी दौरान उन्होंने शराब का सहारा लिया और धीरे-धीरे उसकी लत लग गई।

‘अगर तान्या नहीं होतीं तो मैं आज यहां नहीं होता’

बॉबी ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि तान्या ने सिर्फ भावनात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी पूरे परिवार को संभाला। उन्होंने कहा, “अगर तान्या मेरी जिंदगी में नहीं होतीं तो शायद मैं आज यहां नहीं बैठा होता। घर का पूरा खर्च उन्होंने उठाया। वह काम करती थीं और परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही थीं।”

उन्होंने आगे बताया कि एक दिन उनके बच्चों ने सवाल किया कि वह हमेशा घर पर क्यों रहते हैं, जबकि उनकी मां काम पर जाती हैं। बच्चों की यही बात उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और उन्होंने खुद को बदलने का फैसला किया।

Khabar Monkey

पत्नी के छोड़कर जाने की अफवाहों पर बोले बॉबी

कई सालों से चल रही उन अफवाहों पर भी बॉबी ने प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जाता था कि तान्या उन्हें छोड़कर चली गई थीं। अभिनेता ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा, “यह सुनकर मुझे हंसी आती है। मेरी पत्नी ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। हां, वह मुझे शराब छोड़ने के लिए धमकी देती थीं कि अगर नहीं छोड़ी तो चली जाएंगी, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ।”

ऑनलाइन शॉपिंग की भी है लत

बॉबी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग की भी आदत है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें रात में नींद नहीं आती तो वह ऑनलाइन सामान खरीद लेते हैं। अगले दिन तान्या उन्हें बिल देखकर डांटती हैं, लेकिन बाद में उन्हीं कपड़ों को स्टाइल करके उनका लुक तैयार करती हैं।

दोनों बेटे बनाना चाहते हैं करियर

बॉबी देओल ने अपने बेटों आर्यमान देओल और धरम देओल के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि दोनों अभिनेता बनना चाहते हैं। बड़े बेटे आर्यमान ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फाइनेंस की पढ़ाई की है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अभिनय को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। वहीं छोटे बेटे धरम को एडिटिंग, फोटोग्राफी, डबिंग और साउंड डिजाइन में काफी रुचि है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही ‘अल्फा’ में नजर आएंगे, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply