गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Lord Shiva की पूजा में जमीन से उठाकर ही Parijat Flower चढ़ाने का है विशेष नियम​ | Critical Technology में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, 6G और EV सेक्टर के लिए सरकार का बड़ा प्लान​ | Parineeti Chopra Birthday: कभी Anushka Sharma के Interview संभालने वाली Parineeti Chopra ऐसे बनीं बड़ी Bollywood स्टार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बियर पी, खाई पावर बढ़ाने की दवा… हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, साथ रुकी थी शादीशुदा महिला​

Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी से दर्दनाक और अजीब सी घटना सामने आई है. यहां रामपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को 32 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. मृतक युवक हल्द्वानी के वार्ड नंबर 14 का निवासी था. ट्रांसपोर्ट नगर में डेंटिंगपेंटिंग का काम करता था. वो अपनी शादीशुदा […]

Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी से दर्दनाक और अजीब सी घटना सामने आई है. यहां रामपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को 32 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला. मृतक युवक हल्द्वानी के वार्ड नंबर 14 का निवासी था. ट्रांसपोर्ट नगर में डेंटिंगपेंटिंग का काम करता था. वो अपनी शादीशुदा महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कमरे में मौजूद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस की शुरुआती जांच में मौत की संभावित वजहों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक ने होटल के कमरे में अपनी महिला मित्र के साथ बियर पी थी और पावर बढ़ाने की दवाइयां भी ली थीं. आशंका जताई जा रही है कि शराब और इन दवाइयों के अत्यधिक या प्रतिकूल प्रभाव के कारण युवक की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिससे उसकी जान चली गई. एसपी सिटी के अनुसार, मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है.

दिल्ली से आई थी महिला मित्र, दोनों थे शादीशुदा

पुलिस पूछताछ में दोनों के बीच पुराने संबंधों और पारिवारिक विवाद का खुलासा हुआ है. महिला मित्र मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि दोनों की पुरानी जानपहचान थी और वो दो दिन पहले ही उससे मिलने हल्द्वानी आई थी. मृतक के तीन बच्चे हैं, जबकि महिला के दो बच्चे हैं. दोनों शादीशुदा थे. परिजनों को इस अनैतिक संबंध की जानकारी थी, जिसको लेकर मृतक के घर में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था.

SP सिटी हरबंस सिंह का बयान: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरगम सिनेमा के पास स्थित होटल पहुंची. पुलिस ने बिस्तर पर अचेत पड़े युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसपी सिटी ने बताया फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है. पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY