EntertainmentViral

‘बिना किसी डर के ट्रेवल कर रहा था’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद के दौरान मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, बोले- परिवार को भी इसमें…

पिछले काफी लंबे समय से अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, इसके टाइटल को लेकर काफी बवाल हुआ था, जिसके बाद कोर्ट ने उसे बदलने का आदेश दिया। अब इस पर अभिनेता ने खुद बात की है। मनोज ने बताया कि फिल्म के टाइटल को लेकर हुए विरोध का असर न सिर्फ टीम पर पड़ा, बल्कि उन्हें धमकियां भी मिलीं।

‘बिना किसी डर के ट्रेवल कर रहा था’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद के दौरान मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, बोले- परिवार को भी इसमें…
‘बिना किसी डर के ट्रेवल कर रहा था’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद के दौरान मनोज बाजपेयी को मिली थी धमकियां, बोले- परिवार को भी इसमें…

हालांकि, एक्टर ने कहा कि जब लोगों ने अपनी चिंताएं जाहिर की, तो फिल्म बनाने वालों ने तुरंत उस मुद्दे कार्रवाई की और अगर टाइटल से किसी को ठेस पहुंची थी, तो उसे बदलने में उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं हुई। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर अभिनेता ने क्या कहा है।

यह भी पढ़ें:

हमने दो दिन के अंदर मांग ली थी माफी: मनोज बाजपेयी

पीटीआई से बात करते हुए बाजपेयी ने कहा कि उन्हें या उनकी टीम को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि फिल्म के टाइटल पर ऐसी प्रतिक्रिया मिलेगी। अभिनेता ने कहा, “हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन जब ऐसा हुआ, तो हमने दो दिन के अंदर ही माफी मांग ली। अगर किसी बात से किसी को इतनी ज्यादा ठेस पहुंच रही है, तो हम जैसे क्रिएटिव लोग हमेशा अपनी गलतियों को सुधारने या खुद को ठीक करने के लिए तैयार रहते हैं।”

एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म का टाइटल बदलना फिल्म बनाने वालों के लिए कभी भी कोई बड़ी समस्या नहीं थी। मनोज बाजपेयी ने कहा, “मुझे पर्सनली लगता है कि टाइटल बदलना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। हम क्रिएटिव लोग हैं, हम दस अलग-अलग टाइटल सोच सकते हैं और वे सभी उतने ही मजेदार होंगे।”

Khabar Monkey

अभिनेता को मिली थी धमकियां

अभिनेता ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “कुछ समय के लिए हम पर असर हुआ, जब ​​तक हमने अपनी पोस्ट नहीं डाली थी, तब तक हम मानसिक रूप से ज्यादा प्रभावित हुए बिना स्थिति का जायजा ले रहे थे। जब मुझे धमकियां मिल रही थीं, तब भी मैं बिना किसी डर के लगातार ट्रेवल कर रहा था। जब लोग आपको ट्रोल करते हैं, गालियां देते हैं और आपके परिवार को भी इस पूरे मामले में घसीटते हैं, तो मुझे उनके लिए हमदर्दी महसूस होती है।”

एक्टर के अनुसार, यह विवाद इस वजह से पैदा हुआ क्योंकि लोगों ने फ़िल्म के बारे में बिना यह जाने ही अंदाजे लगाने शुरू कर दिए कि फिल्म असल में किस बारे में है। एक्टर ने कहा, “फिल्म किसी और ही विषय पर बात करती है, लेकिन मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर आजकल लोग बहुत बेसब्र हो गए हैं। वे किसी भी विषय के बारे में पूरी जानकारी हासिल किए बिना ही अपनी राय देने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक और बेचैन रहते हैं।”

क्या था पूरा मामला?

इस साल की शुरुआत में जब नेटफ्लिक्स ने अपनी 2026 की कंटेंट लिस्ट जारी की, तो विवाद खड़ा हो गया। घोषणा के तुरंत बाद, ‘घूसखोर पंडित’ को कई सोशल मीडिया यूज़र्स, संगठनों और राजनेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा। उन्होंने इस टाइटल को जातिवादी और आपत्तिजनक बताया। यह मामला आखिरकार एफआईआर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दखल और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक पहुंच गया। इसके बाद, फिल्म बनाने वालों ने फिल्म का नाम बदलने पर सहमति जता दी।

‘घूसखोर पंडित’ के नाम से ऐलान हुए इस प्रोजेक्ट में मनोज बाजपेयी के साथ नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। नीरज पांडे और रितेश शाह द्वारा लिखी गई यह फ़िल्म, रितेश शाह के निर्देशन की पहली फिल्म है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply