बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हरमनप्रीत के बाद बदला टीम इंडिया का चेहरा, अब इस धाकड़ खिलाड़ी के हाथों में कमान… क्या शुरू होगा नया दौर?​ | 15 अक्टूबर से UPI पर MDR? आरबीआई गवर्नर बोले- मामूली चार्ज से नहीं थमेगी डिजिटल पेमेंट की रफ्तार​ | कप्तानी मिलते ही स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत के लिए कह दी दिल छू लेने वाली बात, 10 साल के सफर को किया याद!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली: एक साथ सुसाइड का बनाया प्लान, प्रेमी ने जहर खाया, लेकिन मुकर गई प्रेमिका…मौत; पूरी कहानी​

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेमीप्रेमिका ने एक साथ सुसाइड का प्लान बनाया. फिर प्लान के मुताबिक, प्रेमी ने जहर खा लिया, लेकिन प्रेमिका मुकर गई. इस वजह से लड़के की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस […]

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्रेमीप्रेमिका ने एक साथ सुसाइड का प्लान बनाया. फिर प्लान के मुताबिक, प्रेमी ने जहर खा लिया, लेकिन प्रेमिका मुकर गई. इस वजह से लड़के की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका गुरप्रीत कौर, उसकी मां पिंदर कौर और भाभी सतेंद्र कौर को नामजद किया है. परिवार का आरोप है कि युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उसका वीडियो बनाया गया और बाद में ब्लैकमेल कर उससे करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए गए. इसके बाद उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया.

मृतक रविंद्र सिंह शाहजहांपुर का रहने वाला था. उसके पिता गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामपुर के चंदुआ नगला निवासी गुरप्रीत कौर ने उनके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था. आरोप है कि इसी दौरान रविंद्र का वीडियो बना लिया गया और उसे वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल किया जाने लगा.

पैसे वापस मांगने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप

परिजनों का आरोप है कि गुरप्रीत ने रविंद्र से करीब 25 लाख रुपये ले लिए थे. जब रविंद्र ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसे प्यार का वास्ता देकर आत्महत्या करने के लिए उकसाया जाता था. परिवार का यह भी आरोप है कि रविंद्र को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी.

पिता के मुताबिक, 14 सितंबर की रात गुरप्रीत कौर ने फोन करके रविंद्र को फतेहगंज पश्चिमी स्थित स्थानीय टोल प्लाजा के पास बुलाया था. आरोप है कि वहां दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई. इसके बाद गुरप्रीत के उकसाने पर रविंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जबकि गुरप्रीत ने जहरीला पदार्थ नहीं खाया. जहरीला पदार्थ खाने के बाद रविंद्र की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

रविंद्र का वीडियो जारी होने के बाद टोल प्लाजा पहुंचे परिजन

परिवार का आरोप है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद गुरप्रीत ने रविंद्र का वीडियो भी वायरल किया था. वीडियो देखकर उसके पिता गुरमेल सिंह अपने परिजनों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे. वहां रविंद्र मृत अवस्था में पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिजनों ने गुरप्रीत पर दिखावे के लिए अस्पताल में भर्ती होने का भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हालत ठीक होने के बाद उसे अगले ही दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गुरप्रीत कौर, उसकी मां पिंदर कौर और भाभी सतेंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY