Wednesday, April 22, 2026
Sports

अभिषेक शर्मा की वजह से 250 नहीं बना पाई सनराइजर्स हैदराबाद! लास्ट 12 गेंद में बनाए सिर्फ 12 रन

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 31वें लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शतकवीर अभिषेक शर्मा की वजह से 250 रन का टोटल भी बोर्ड पर नहीं लगा सकी. टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए. यह टोटल 270 रन तक पहुंच सकता था, लेकिन शतक के बाद अभिषेक की धीमी पारी टीम के लिए मुश्किल बनी. अभिषेक ने 68 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्के लगाकर 135* रन बनाए.

अभिषेक शर्मा की वजह से 250 नहीं बना पाई सनराइजर्स हैदराबाद! लास्ट 12 गेंद में बनाए सिर्फ 12 रन
अभिषेक शर्मा की वजह से 250 नहीं बना पाई सनराइजर्स हैदराबाद! लास्ट 12 गेंद में बनाए सिर्फ 12 रन

अगर आंकड़ों की बात करें, तो अभिषेक ने 47 गेंदें में शतक पूरा कर लिया था. इसके बाद उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ 31 रन बनाए. वहीं अभिषेक की पिछली 12 गेंदों पर नजर डाली जाए, तो उन्होंने सिर्फ 12 रन ही बनाए. अभिषेक ने जिस रफ्तार से अपना शतक पूरा किया था. अगर वह उसी रफ्तार से बल्लेबाजी करते, तो हैदराबाद आसानी से सीजन का सबसे बड़ा टोटल बना लेती. फिलहाल 19वें सीजन का सबसे बड़ा टोटल 254/7 रनों का रहा है, जो पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाए थे

ओपनिंग पर उतरे हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ने 25 गेंदों में पहले 50 रन बना लिए थे. इसके बाद अगली 22 गेंदों में उन्होंने 50 रन बनाकर 47 गेंदों में शतक पूरा कर लिया था. लेकिन इसके बाद जैसा कि ऊपर बताया कि वह बाकी 21 गेंदों में सिर्फ 31 रन ही बना सके. इस तरह शतक के बाद अभिषेक की धीमी पारी हैदराबाद ने 250 रन तक भी नहीं पहुंचने दिया.

मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पहली पारी के बाद तो गलत साबित होता दिख रहा है.

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में अभिषेक ने 58 रन का और हेड ने 37 रन का योगदान दिया.

टीम को पहला झटका 97 रन पर ट्रेविस हेड के रूप में लगा. हेड ने 26 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए. फिर दूसरे विकेट के लिए अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी की.

टीम का दूसरा विकेट 176 रन पर ईशान किशन के रूप में गिरा. कप्तान ईशान ने 13 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन स्कोर किए. इसके बाद अभिषेक ने तीसरे विकेट के लिए हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 32 गेंदों में 66 रनों की पार्टनरशिप की.

गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज 262 रनों का है, जो पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हासिल किया था. इस लिहाज से दिल्ली के पास चेज करने का पूरा मौका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली चेज में कैसा प्रदर्शन करती है.

Leave a Reply