भारतीय रसोई में एक चीज आपको देखने को मिलेगी, वो है घी। घी का सेवन स्वास्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन चपाती पर लगाकर और दाल में डालकर किया जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों को घी खिलाना बेहद जरूरी है। ये न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी फायदे पहुंचाता है। घी में विटामिन ए, डी, ई, के और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। कई लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि बच्चों को घी खिलाना चाहिए या नहीं। ऐसे में डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया है कि बच्चों को घी खिलाना क्यों जरूरी है। चलिए जानते हैं।

बच्चों के लिए क्यों जरूरी है घी?
- घी बच्चों का वजन बढ़ाने में मदद करता है।
- गुड फैट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
- बच्चों के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। बच्चों को घी खिलाने से उनका दिमाग तेज होता है।
- घी विटामिन ए, डी, के, ई का बेहतरीन सोर्स है।
- खाने का स्वाद बढ़ाता है जिससे बच्चे आसानी से खा लेते हैं।
- इसके साथ ही बच्चों में मल त्याग को आसान बनाता है।
- पाचन तंत्र के लिए घी बेहद जरूरी है।
घी कब और कितना दें?
बच्चों को घी 6 महीने के बाद दें। 6 महीने से 12 महीने के बच्चों को पूरे दिन में 1 चम्मच घी दें। वहीं 1 से 3 साल के बच्चे को दिन में 5-10ML घी दे सकते हैं।
बच्चों को घी कैसे दें?
बच्चों को सीधे घी नहीं दें। इसे दाल, खिचड़ी या पोरिज में मिलाकर दें। हमेशा सही मात्रा में ही घी दें, ज्यादा मात्रा में देने से नुकसान हो सकता है।
|
|
|
|





