EntertainmentViral

‘फ्लैट पेट की चाह में खुद को टॉर्चर किया’, परफेक्ट फिगर के चक्कर में तापसी पन्नू ने बिगाड़ी सेहत

‘फ्लैट पेट की चाह में खुद को टॉर्चर किया’, परफेक्ट फिगर के चक्कर में तापसी पन्नू ने बिगाड़ी सेहत

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने हाल ही में बॉडी इमेज और फिटनेस को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि एक समय ऐसा था जब वह फ्लैट स्टमक पाने के लिए इतनी ज्यादा मेहनत करती थीं कि खुद को जरूरत से ज्यादा थका देती थीं। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि परफेक्ट दिखने की यह चाह न सिर्फ अवास्तविक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।

‘फ्लैट पेट की चाह में खुद को टॉर्चर किया’, परफेक्ट फिगर के चक्कर में तापसी पन्नू ने बिगाड़ी सेहत
‘फ्लैट पेट की चाह में खुद को टॉर्चर किया’, परफेक्ट फिगर के चक्कर में तापसी पन्नू ने बिगाड़ी सेहत

तापसी ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, “बड़े होते समय मैं काफी फिट थी, लेकिन मुझे हमेशा यह समझ नहीं आता था कि लोअर बेली फैट क्यों बना रहता है। इसे खत्म करने के लिए मैंने बहुत ज्यादा और बेहद इंटेंस वर्कआउट करना शुरू कर दिया था। मैं खुद को इतना पुश करती थी कि शरीर पर उसका उल्टा असर पड़ने लगा।”

अभिनेत्री ने बताया कि जब कोई व्यक्ति अपने शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालता है तो शरीर खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिक्रिया देने लगता है। उन्होंने कहा, “जब आप खुद को जरूरत से ज्यादा पुश करते हैं, तो दिमाग को संकेत मिलता है कि शरीर को सुरक्षा की जरूरत है। ऐसे में शरीर पानी रोकने लगता है। नतीजतन लोअर बेली में जो फैट या वॉटर रिटेंशन होता है, वह कम होने के बजाय बढ़ सकता है।”

दूसरों से तुलना करना गलत

तापसी ने कहा कि हर महिला का शरीर अलग होता है और किसी दूसरे की तरह दिखने की कोशिश करना गलत है। उन्होंने लिखा, “आपका शरीर किसी दूसरी लड़की जैसा नहीं दिख सकता। इसे स्वीकार करना जरूरी है। मुझे यह बात समझने में काफी समय लग गया और तब तक मैं खुद को काफी परेशान कर चुकी थी।”

तापसी ने बताया कि उनकी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गणेरिवाल ने उन्हें समझाया कि महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में थोड़ा-बहुत फैट और पानी जमा होना सामान्य बात है। यह शरीर का एक प्राकृतिक हिस्सा है, जो अंदर मौजूद प्रजनन अंगों की सुरक्षा करने में मदद करता है। इसलिए उस हिस्से को पूरी तरह सपाट बनाने की कोशिश करना जरूरी नहीं है।

Khabar Monkey

‘इंस्टाग्राम फोटो के लिए खुद को मत सताइए’

तापसी ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली ‘परफेक्ट’ तस्वीरों के पीछे भागना सही नहीं है। उन्होंने लिखा, “सिर्फ इंस्टाग्राम पर परफेक्ट तस्वीरें पाने के लिए खुद को टॉर्चर मत कीजिए। पेट के निचले हिस्से में थोड़ा उभार और फैट होना पूरी तरह से सामान्य और स्वस्थ है। अपने शरीर को स्वीकार कीजिए और उसे अनावश्यक दबाव में मत डालिए।”

इस फिल्म में नजर आएंगी तापसी

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘गांधारी’ में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन देवाशीष माखिजा ने किया है, जबकि इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। यह एक मां की अपने अपहृत बच्चे को खोजने की भावनात्मक और रोमांचक यात्रा पर आधारित फिल्म है। फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी और इश्वाक सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply