रविवार, 30 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बागपत पुलिस का बड़ा एक्शन… हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क​ | HDFC बैंक के नए CEO के सामने 5 बड़ी चुनौतियां, शेयर से गवर्नेंस तक संभालनी होगी कमान​ | Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी पर इन चीजों से डेकोरेट करें घर, निहारते रह जाएंगे देखने वाले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फ्रिजी घुंघराले बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी, कर्ल बनेंगे परफेक्ट, ये 5 बातें रखें ध्यान​

कर्ली हेयर वाली एक्ट्रेस का लुक कमाल का दिखता है, लेकिन आपके घुंघराले बाल फ्रिजी दिखाई देते हैं. दरअसल कर्ली बालों की केयर में कुछ बातें ध्यान में रखनी होती हैं. एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी एक बार शेयर किया था कि वो अपने कर्ली बालों की केयर कैसे करती हैं. घुंघराले बालों को धोने […]

कर्ली हेयर वाली एक्ट्रेस का लुक कमाल का दिखता है, लेकिन आपके घुंघराले बाल फ्रिजी दिखाई देते हैं. दरअसल कर्ली बालों की केयर में कुछ बातें ध्यान में रखनी होती हैं. एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी एक बार शेयर किया था कि वो अपने कर्ली बालों की केयर कैसे करती हैं. घुंघराले बालों को धोने से लेकर कंघी करने तक में कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए जैसे सल्फेट मुक्त प्रोडक्ट्स का यूज करना और बालों में नमी बनाए रखना.

दरअसल सल्फेट फ्री शैंपू आपके बालों को रूखा होने से बचाते हैं. इससे बाल फ्रिजी नहीं दिखते और कर्ल भी सही से बनाए रखने में मदद मिलती है. चलिए जान लेते हैं कि घुंघराले बालों की देखभाल के लिए आपको कौन सी चीजों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए.

कंडीशनर का करें यूज

बाल अगर घुंघराले हैं तो आपको शैंपू करने के बाद कंडीशनर को बिल्कुल भी स्किप नहीं करना चाहिए. हर 15 दिन में बालों को डीप कंडीशनिंग भी करती रहें. जैसे कोई हाइड्रेटिंग हेयर मास्क लगाना. शैंपू के बाद कंडीशनर को अच्छी तरह से पूरे बालों पर सिरे तक लगाएं और 2 से 3 मिनट के बाद सादा पानी से बाल धो लें.

बालों को कंघी करने का तरीका

कर्ली बालों को हमेशा शैंपू करने से पहले ही कंघी करना चाहिए. इससे कर्ल का सही शेप बनाए रखने में मदद मिलती है. तापसी पन्नू ने भी बताया था कि वो शैंपू करने के बाद बालों को कंघी नहीं करती हैं. आप कंडीशनर अप्लाई करने के बाद चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझाएं.

बाल सुखाने का तरीका

कर्ली हेयर हैं तो बालों को सुखाने के लिए हमेशा सॉफ्ट कॉटन टीशर्ट या फिर माइक्रोफ़ाइबर तौलिया का यूज करें. बालों को बहुत कसकर न लपेटें. इसे हल्के हाथों से फोल्ड करें और पानी सूखने के बाद बालों को खोल दें.

सैटिन फैब्रिक का तौलिया

कर्ली हेयर हैं तो ये बेहद जरूरी है कि आप सैटिन या सिल्क फैब्रिक का तकिया इस्तेमाल करें और सैटिन या सिल्क का ही रबर बैंड लगाएं. इससे आपके बाल कम उलझते हैं और रगड़ लगने से ड्राई भी नहीं दिखाई देते हैं.

लीव इन प्रोडक्ट्स

कर्ली हेयर हैं तो लीव इन प्रोडक्ट्स यूज करने चाहिए. इसमें आप कंडीशनर के अलावा कर्ल क्रीम लगाने से आपके बालों का बाउंस कमाल का दिखाई देता है. इससे कर्ल परफेक्ट बनते हैं और बाल भी शाइनी नजर आते हैं.

ये भी पढें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY