गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Mitchell Starc कपिल देव के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे, Test में चटकाए 433 विकेट​ | Tata Sons पर RBI की सख्त नजर! ‘अपर लेयर NBFC’ घोषित, अब मानने होंगे बैंकों जैसे कड़े नियम​ | Khatron Ke Khiladi में तीसरी बार क्यों लौटे Rithvik Dhanjani, अभिनेता ने खुद खोला यह राज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

फॉर्च्यूनर लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 2026 मॉडल में मिलेगा लग्जरी इंटीरियर और हाईटेक फीचर्स​

Toyota ने भारत में Hilux लॉन्च करने के बाद अब अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Fortuner के नए मॉडल की तैयारी शुरू कर दी है. उम्मीद है कि नई Toyota Fortuner 2026 अगले साल के आखिर तक भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है. यह SUV कंपनी की नई जनरेशन Hilux के प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी. […]

Toyota ने भारत में Hilux लॉन्च करने के बाद अब अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Fortuner के नए मॉडल की तैयारी शुरू कर दी है. उम्मीद है कि नई Toyota Fortuner 2026 अगले साल के आखिर तक भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है. यह SUV कंपनी की नई जनरेशन Hilux के प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी. इसकी टेस्टिंग भी भारत में कई बार देखी जा चुकी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि नई Fortuner में क्याक्या नया देखने को मिल सकता है.

नया डिजाइन पहले से ज्यादा दमदार

हाल ही में नई की टेस्टिंग के दौरान इसकी कुछ झलक सामने आई थी. हालांकि गाड़ी पूरी तरह कवर थी, लेकिन इसके कई डिजाइन एलिमेंट्स साफ नजर आए.

नई Fortuner में आइब्रो स्टाइल LED DRLs, पहले से बड़ी फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और स्प्लिट LED हेडलैंप देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा SUV का फ्रंट लुक ज्यादा दमदार हो सकता है. पीछे की तरफ नया टेललाइट डिजाइन, चौकोर प्रोफाइल और पहले से ज्यादा मस्कुलर बॉडी मिलने की उम्मीद है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर हो सकता है.

केबिन में मिल सकता है बड़ा बदलाव

नई Fortuner का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा बनाया जा सकता है. माना जा रहा है कि इसमें Hilux की तरह बिल्कुल नया केबिन मिलेगा.

फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके अलावा बेहतर ड्राइवर असिस्ट सिस्टम , नया इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और OTA सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलने की संभावना है.

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

नई Hilux को कंपनी ने पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और हाइड्रोजन फ्यूलसेल जैसे कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Fortuner में डिजाइन और फीचर्स तो नए होंगे, मगर इंजन मौजूदा मॉडल वाला ही रखा जा सकता है.

फिलहाल Fortuner में 2.8 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. उम्मीद है कि नए मॉडल में भी यही इंजन विकल्प जारी रहेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY