Entertainment

फिल्म में हिट अब TV पर भी अक्षय कुमार का चला जादू, Wheel of Fortune के दूसरे सीजन को मिली हरी झंडी

Akshay Kumar Wheel of Fortune Season 2: अक्षय कुमार का पॉपुलर शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television और SonyLIV पर स्ट्रीम होता है. अक्षय कुमार का ये शो 27 जनवरी, 2026 को शुरू हुआ था और तब से इसकी TRP काफी शानदार रही है. इस गेम शो में मशहूर हस्तियों के शामिल होने से इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है. लेकिन बीते कुछ दिनों से इसकी टीआरपी में गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद ऐसी खबर सामने आई कि अक्षय कुमार का ये शो बंद होने वाला है. लेकिन इसके पहले सीजन को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के चलते अब इस गेम शो के दूसरे सीजन को हरी झंडी मिल गई है, जिसमें अक्षय कुमार ही नजर आएंगे.

फिल्म में हिट अब TV पर भी अक्षय कुमार का चला जादू, Wheel of Fortune के दूसरे सीजन को मिली हरी झंडी
फिल्म में हिट अब TV पर भी अक्षय कुमार का चला जादू, Wheel of Fortune के दूसरे सीजन को मिली हरी झंडी

जहां अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ से बड़े पर्दे पर तहलका मचा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर एक्टर एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. एक्टर के मशहूर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के पहले सीजन की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब इसके दूसरे सीजन को हरी झंडी मिल गई है. पहले सीजन में ऑडियंस का दिल जीतने और शानदार TRP बटोरने के बाद मेकर्स अब इसे और भी बड़े लेवल पर लाने की तैयारी कर रहे हैं.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून सीजन 2

Variety India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का दूसरा सीजन भी आएगा और अक्षय कुमार एक बार फिर होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे. हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि शो के पहले सीजन को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद चैनल इस शो के दूसरे सीजन के लिए तैयार है. जल्द ही इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट भी सामने आने की उम्मीद है.

अक्षय कुमार का टीवी का सफर

2026 की शुरुआत में 27 जनवरी को शुरू हुआ ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ इस साल के सबसे सक्सेसफुल रियलिटी शोज में से एक रहा है और इसकी स्थिर TRP को देखते हुए अब इसके दूसरे सीजन की तैयारी शुरू हो गई है. ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के अलावा अक्षय कुमार ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘मास्टरशेफ’ को भी होस्ट किया है. जहां पहले शोज एक्शन और कुकिंग पर थे, वहीं ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में वो पहेलियों और दिमागी खेलों से ऑडियंस का मनोरंजन कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply