Viral

फर्जी शादी, नकली पुलिस और लाखों की लूट… गोरखपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कैसे फंसाती थी दूल्हे?

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शादी का झांसा देने वाली लुटेरी दुल्हन इस समय पुलिस की गिरफ्त में है. इस गैंग के 7 सदस्यों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. इस गैंग के सदस्य लोगों को शादी का झांसा देकर उनका सामान लेकर फरार हो जाते थे. लुटेरी दुल्हन की पुलिस को काफी दिन से तलाश थी. इस गैंग के सदस्य राजस्थान के दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को गोरखपुर बुलाकर उन्हें बंधक बनाकर लाखों रुपए लूट लिए थे. इस घटना के बाद से ही झूठी शादी करने वाली दुल्हन फरार चल रही थी.

Khabar Monkey

फर्जी शादी, नकली पुलिस और लाखों की लूट… गोरखपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कैसे फंसाती थी दूल्हे?
फर्जी शादी, नकली पुलिस और लाखों की लूट… गोरखपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, कैसे फंसाती थी दूल्हे?

पकड़ी गई आरोपी दुल्हन की पहचान बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के मेहुली निवासी नीलम सिंह के रूप में हुई है. वह गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित रुस्तमपुर राजीव नगर कॉलोनी में पिछले 2 साल से रह रही थी. पुलिस की माने तो आरोपी महिला अपने गिरोह के साथ मिलकर अलग-अलग प्रदेश में लोगों को शादी का झांसा देकर बुलाती थी, और उन्हें बंधक बनाकर उगाही, लूट की घटना को अंजाम देती थी. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह अपना सही नाम छिपाकर खुद को रेखा नाम से परिचित कराती थी.

पहले एनजीओ में करती थी कॉल

पति से विवाद के बाद वह अलग रहती थी और शहर के एक NGO से जुड़कर महिलाओं को बीमारियों के प्रति जागरूक करने का काम करती थी. पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महिला को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं आरोपी महिला ने अपने मकान मालिक को बताया था कि वह मॉल में नौकरी करती है. इसी दौरान महिला की पहचान गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली शैला देवी से हुई, जो हिस्ट्रीसीटर अंकुर सिंह के गिरोह से जुड़ी हुई थी.

पैसे की लालच में दोनों ने मिलकर फर्जी शादी कर लोगों को फंसाने की साजिश रची. इस मामले में पुलिस पहले ही 7 लोगों को जेल भेज चुकी है. इनमें हिस्ट्री सीटर अंकुर सिंह भी शामिल है. पुलिस मुख्य आरोपी नीलम सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी कथित मुंह बोली बहन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

प्लान बनाकर लोगों को बनाते थे शिकार

चिलुआताल इलाके का शातिर हिस्ट्री शीटर अंकुर सिंह ने फर्जी शादी के जरिए पैसे हड़पने की योजना बनाई थी. इसके लिए वह खुद फर्जी इंस्पेक्टर बना और अपने चार साथियों को ट्रेनिंग देकर पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल बना दिया. वहीं नाचने गाने वाली लड़कियों को अधिक पैसा देकर दुल्हन बनाने के लिए तैयार किया था. हिस्ट्रीशीटर ने अपनी योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हरियाणा के दलाल राजू शर्मा को भी अपने टीम में शामिल किया था.

अधिक उम्र के कुंवारे लड़कों को फंसाते

राजू हरियाणा, राजस्थान के अधिक उम्र के कुंवारे लड़कों को खोजता था और उन्हें बिहार और यूपी में अच्छी शादी कराने का विश्वास दिलाता था. शादी के लिए तैयार होने पर राजू दूल्हे और उसके परिवार को गोरखपुर के चिलूवाताल इलाके में स्थित अंकुर सिंह के घर लाता था. यहां बाकायदा एक लड़की के साथ दूल्हे का जयमाल भी कराया जाता था. इसके बाद हिस्ट्री शीटर खुद इंस्पेक्टर और साथियों को फर्जी पुलिस टीम के साथ एंट्री करता था. इसके बाद दूसरे राज्य से आए दूल्हे के परिवार वालों को डरा धमका कर उनसे पैसा वसूलता था. राजस्थान के पीड़ित युवक की शिकायतपर चिलूवाताल थाने की पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ कर दिया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply