SportsViral

प्रियांश IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार 6 लगाने वाले बैटर बने, एक साथ तोड़ा कोहली-यशस्वी समेत 4 खिलाड़ी का रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 2026 के 55वें मैच में अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। इस मैच में मिचेल स्टार्क ने दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की और प्रियांश ने उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। इस छक्के के साथ ही प्रियांश अब आईपीएल में किसी मैच में पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल समेत 4 बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

प्रियांश IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार 6 लगाने वाले बैटर बने, एक साथ तोड़ा कोहली-यशस्वी समेत 4 खिलाड़ी का रिकॉर्ड
प्रियांश IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार 6 लगाने वाले बैटर बने, एक साथ तोड़ा कोहली-यशस्वी समेत 4 खिलाड़ी का रिकॉर्ड

प्रियांश ने तोड़ा कोहली-यशस्वी समेत 4 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

प्रियांश आर्या ने के किसी मैच में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्के लगाने वाले बैटर बने। प्रियांश आर्या ने इस लीग में दूसरी बार ये कमाल किया। स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्के लगाने के बाद उन्होंने ये उपलब्धि अपने नाम कर लिया। इससे पहले प्रियांश आर्या ने साल 2025 में मुल्लांपुर में खलील अहमद की गेंद पर पंजाब के लिए ही खेलते हुए पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाया था और एक बार फिर से उन्होंने ये कमाल साल 2026 में किया।

प्रियांश ने एक साथ नमन ओझा, विराट कोहली, फिल साल्ट और यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। इन चारों बल्लेबाजों ने आईपीएल में किसी मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने का कमाल एक-एक बार किया है, लेकिन प्रियांश ने ऐसा दूसरी बार करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया। वहीं प्रियांश ने आईपीएल की दोनों पारियों को मिलाकर पहली गेंद पर छक्का लगाने का कमाल तीसरी बार किया जबकि उनसे आगे यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने ऐसा 4 बार किया है। प्रियांश ने दिल्ली के खिलाफ 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और उन्होंने 33 गेंदों पर 56 रन 6 छक्के और 2 चौकों की मदद से बनाए।

आईपीएल मैच में पहली गेंद पर छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

ब्रैड हॉज (केकेआर) की गेंद पर नमन ओझा (आरआर), डरबन, 2009
वरुण एरोन (आरआर) की गेंद पर विराट कोहली (आरसीबी) , बेंगलुरु, 2019
नुवान तुषारा (एमआई) की गेंद पर फिल साल्ट (केकेआर) कोलकाता, 2024
खलील अहमद (सीएसके) की गेंद पर प्रियांश आर्या (पीबीकेएस), मुल्लांपुर, 2025
मिचेल स्टार्क (डीसी) की गेंद पर यशस्वी जायसवाल (आरआर), जयपुर, 2026
मिचेल स्टार्क (डीसी) की गेंद पर प्रियांश आर्या (पीबीकेएस), धर्मशाला, 2026

वैभव ने 2026 पावरप्ले में 148 गेंदों पर ठोके हैं 359 रन, पहले ओवर में 6 लगाने के मामले में गिल-राहुल की बराबरी पर आए

Khabar Monkey

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस आईपीएल सीजन में तो खूब चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपने स्कोर का ज्यादातर रन पावरप्ले के दौरान बनाए हैं। 

Leave a Reply