जब सभी बच्चे अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं तो माता-पिता अकेले पड़ जाते हैं. कई बार तो एक घर में भी रहकर उन्हें अकेलापन महसूस होता है. सबसे जरूरी है कि आप रोजाना कुछ वक्त अपने माता-पिता के साथ जरूर बिताएं. अपने बचपन की यादें ताजा करें. उनकी दिनभर की एक्टिविटी के बारे में बात करें. जरूरी नहीं है कि आप बहुत लंबा टाइम लें या दिखावा करें. बस एक कप चाय पीते हुए फोन साइड में रखें और पेरेंट्स से बात करें. उनके साथ सुबह या शाम सैर पर निकल जाएं.
(Getty Images)
Khabar Monkey

हैप्पी मोमेंट्स को कैप्चर करना भले ही उस वक्त एक नॉर्मल एक्टिविटी लगती हो, लेकिन यहीं तो लाइफ की खूबसूरत यादें होती हैं जो हमें जिंदगी में सुकून का अहसास करवाती हैं. अपने पेरेंट्स की बच्चों के साथ, अपने साथ खुशनुमा पलों की तस्वीरें लें. जब वो बहुत खुश हो और हंस रहे हो तो उन मोमेंट्स को कैप्चर करना न भूलें.
(Getty Images)
आज के टाइम में ज्यादातर बच्चे वर्किंग हैं और इस वजह से कई बार तो वो घर से दूर भी रहते हैं. ऐसे में भले ही आप रोजाना माता-पिता के साथ वक्त न बिता पाएं, लेकिन उनसे फोन कॉल पर लगातार संपर्क में बने रहना चाहिए. कई जरूरी बड़ी बात न हो तब भी माता-पिता को बस ऐसे ही फोन कर लें. आज उन्होंने क्या किया, क्या बनाया जैसी छोटी-छोटी बातें उन्हें ये एहसास दिलाती हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं.
(Getty Images)
अपने पेरेंट्स से पूछे कि वो कहां घूमना चाहते थे और उन्हें कौन सी फिल्में पसंद हैं. इस तरह की चीजें आप उनके साथ करें. जैसे उनकी फेवरेट फिल्म साथ में देखें. कोई ट्रिप प्लान करें उनकी पसंद की लोकेशन की. फैमिली के साथ घूमना भी एक बेहतरीन तरीका है यादें बनाने का और इससे आपको भी सुकून मिलेगा कि पेरेंट्स के लिए कुछ कर पाए.
(Getty Images)
याद है कभी अलमारी या पुराना बक्सा खोला हो तो उसमें से कोई हाथों से लिखा लेटर लिखा हो तो उस इंसान की राइटिंग देखकर कितनी खुशी होती है. माता-पिता अपने बच्चों की बचपन की नोटबुक देखकर बेहद खुश होते हैं. आप भी अपने पेरेंट्स की राइटिंग को सुरक्षित रख सकते हैं. उनसे कोई नोट लिखवाएं जो आपको हमेशा उनकी मौजूदगी का अहसास दिलाएंगे. (Getty Images)





