मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
दिल को खतरा! नाश्ते में भूल से भी न करें ये गलतियां, हाई कोलेस्ट्रॉल की बनती हैं वजह​ | टीम इंडिया छोड़ते ही इंग्लैंड में डेब्यू मैच में ही छाए कुलदीप यादव, लगाई विकेट की झड़ी​ | शेयर बाजार डगमगाया पर IPO मार्केट में बरसे पैसे! जुलाई में टूटा 20 महीने का रिकॉर्ड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, लाठी-डंडों से पीटा… तीन तलाक देकर घर से निकाला​

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सनूआ में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने और लगातार बेटियां पैदा होने की बात को लेकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था. […]

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव सनूआ में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने और लगातार बेटियां पैदा होने की बात को लेकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई.

आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट में लात मारी गई, लाठीडंडों और लातघूंसों से बेरहमी से पीटा गया, फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया. घायल हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने महिला की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनूआ गांव की रहने वाली 28 वर्षीय तंजीम ने बताया कि उसकी शादी बाबू खां से हुई थी. उसका पति इलेक्ट्रिक का काम करता है. शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे थे.

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर गालीगलौज और मारपीट की जाती थी. बच्चों की वजह से वह लंबे समय तक सब कुछ सहती रही, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते चले गए.

मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने का आरोप

महिला का आरोप है कि पति ने पहले गालीगलौज शुरू की. जब उसने विरोध किया तो पति ने लाठीडंडों और लातघूंसों से हमला कर दिया. तंजीम का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं. उसने आरोप लगाया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारी गई, जिससे उसे गंभीर चोट आई और ब्लीडिंग शुरू हो गई.

वह दर्द से चीखती रही, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की. घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे. उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का भी आरोप

तंजीम ने आरोप लगाया है कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. करीब डेढ़ महीने पहले उसने एक और बेटी को जन्म दिया था. इसके बाद से पति और ससुराल वालों का व्यवहार और ज्यादा बदल गया. बेटियों को लेकर ताने दिए जाते थे और कहा जाता था कि उनकी शादी के लिए मायके से रुपये लेकर आओ. महिला का आरोप है कि चौथी बेटी के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई.

पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया. इतना ही नहीं, उसका बेटा भी अपने पास रख लिया. महिला ने आरोप लगाया कि ननद समेत परिवार के अन्य लोगों ने भी पति का साथ दिया और उसे घर से निकाल दिया.

महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY