Viral

पेट्रोल डीजल पर सुबह-सुबह फिर फटा बमः जाने ओर कितना हो गया महंगा

नई दिल्ली: आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

Khabar Monkey

पेट्रोल डीजल पर सुबह-सुबह फिर फटा बमः जाने ओर कितना हो गया महंगा
पेट्रोल डीजल पर सुबह-सुबह फिर फटा बमः जाने ओर कितना हो गया महंगा

पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां ईंधन के खुदरा दाम बढ़ा रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में यह वृद्धि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और रुपये के कमजोर होने के कारण हुई है।

23 मई को ही बढ़े थे दाम
इससे पहले 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। 23 मई को ही वाहन ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले सीएनजी की कीमत में भी एक रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। हाल के दिनों में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी के बाद सीएनजी के दाम कुल चार रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं।

पेट्रोल के नए रेट

 

शहर नए लागू हुए रेट बढ़े हुए दाम
दिल्ली 102.12 रुपये प्रति लीटर 2.61 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये प्रति लीटर 2.87 रुपये
मुंबई 111.21 रुपये प्रति लीटर 2.72 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये प्रति लीटर 2.46 रुपये

डीजल के बढ़े हुए रेट

 

शहर नए लागू हुए रेट बढ़े हुए दाम
दिल्ली 95.20 रुपये प्रति लीटर 2.71 रुपये
कोलकाता 99.82 रुपये प्रति लीटर 2.80 रुपये
मुंबई 97.83 रुपये प्रति लीटर 2.81 रुपये
चेन्नई 99.55 रुपये प्रति लीटर 2.57 रुपये

Leave a Reply