टीवी सीरियल इश्कबाज से घर घर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों काफी सुर्खियों में है। एक्टिंग के बाद अब बतौर निर्माता वह काम कर रही है। अपने नए शो से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इश्कबाज सीरियल के शूट के एक किस्से को याद किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक बार अपने पीरियड्स के दौरान पानी में 8 घंटे लगातार काम करना पड़ा था। चलिए बताते है एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।

–
जब सुरभि चंदना ने किया पीरियड्स में पूल में काम
हाल ही में एक्ट्रेस ने टेलीमसाला से बात करते हुए एक किस्सा शेयर किया और कहा कि ‘किसी भी एक्ट्रेस के लिए पीरियड्स के दौरान शूट करना काफी मुश्किल है। इश्कबाज के सेट पर एक पूल सीन था, उस वक्त मेरे पीरियड्स का पहला दिन था। मैंने गुल मैम को फोन किया और सब बताया। उन्होंने कहा कि ठीक है ऐसा होता है। मैं जितना डर रही थी वैसा कुछ नहीं हुआ। पूल के अंदर मेरे 6-8 घंटे निकल गए और मुझे पता भी नहीं चला।’
पीरियड्स पर बात करने से परहेज क्यों
एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘पीरियड्स काफी नॉर्मल चीज है। मुझे नहीं पता लोग इसके बारे में बात करने में इतना शर्माते क्यों है। अगर आप किसी भी सेट पर 12 से 14 घंटों तक शूट करेंगे तो पीरियड्स आना नार्मल है। मैं अपने पीरियड्स में पूरी तैयारी के साथ चलती हूं। मैंने कई बार स्पॉट दादा से सेनेटरी नैपकिन मंगाएं है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। यह एक नॉर्मल बॉडी मैकनिजम है।’
–
Khabar Monkey
बतौर निर्माता सुरभि का नया शो
सुरभि चंदना ने टीवी पर इश्कबाज और नागिन सीरियल से एक पहचान बनाई थी। बतौर अनिका उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। शो में उनके साथ एक्टर नकुल मेहता भी दिखाई दिए थे। एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाने के बाद अब एक्ट्रेस अपने नए शो इश्क दम और इडली रसम में बतौर निर्माता डेब्यू कर चुकी है।
सुरभि चंदना और बालाजी स्टूडियोज द्वारा निर्मित शो इश्क दम और इडली रसम एक यूट्यूब ओरिजनल शो है। यह एक रोमांटिक ड्रामा सीरीज है जिसमें अभिषेक कुमार और शाइनी दोशी मुख्य किरदार में है।





