शनिवार, 19 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP PPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 31 PPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, कई जिलों में बदली अपर SP की जिम्मेदारी​ | Bigg Boss 20 Elimination: रोहेद खान हुए घर से बाहर, पहले एविक्शन ने बढ़ाई हलचल, शो में पहला Eviction​ | कौन हैं इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह? सपा नेताओं को कहा-‘औकात में बात करो’, दी चूड़ी पहनने की सलाह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पीएसी भेजी गईं चारू निगम, CID पहुंचीं ममता रानी; UP में एक साथ बदले गए 35 IPS अधिकारी​

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने एक साथ 35 अफसरों के तबादले किए हैं. इनमें बहुचर्चित आईपीएस चारू निगम से लेकर ममता रानी का नाम शामिल है. इस तबादला लिस्ट में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के दर्जन भर डीसीपी के भी […]

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने एक साथ 35 अफसरों के तबादले किए हैं. इनमें बहुचर्चित आईपीएस चारू निगम से लेकर ममता रानी का नाम शामिल है. इस तबादला लिस्ट में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के दर्जन भर डीसीपी के भी नाम हैं. इनमें से कुछ को जिलों में चार्ज मिला तो कुछ दूसरे कमिश्नरेट में डीसीपी बनाए गए है.

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में एसपी यूपी112 चारू निगम को अब 479वीं वाहिनी पीएसी का सेना नायक बनाया गया है. वहीं कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी श्रवण कुमार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी प्रमोद कुमार अब एसपी साइबर मुख्यालय बनाए गए हैं. इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी रवि शंकर को दूसरी वाहनी पीएसी में सेनानायक की कमान सौंपी गई है.

आगरा भेजे गए आईपीएस रविंद्र कुमार

आगरा में डीसीपी अतुल शर्मा सेकंड को प्रयागराज भेजा गया है, वहीं कानपुर के डीसीपी रविंद्र कुमार को आगरा में डीसीपी की जिम्मेदारी मिली है. प्रयागराज के डीसीपी नीरज पांडेय अब प्रयागराज में ही एसपी हेडक्वार्टर होंगे. वहीं लखनऊ की डीसीपी ममता रानी चौधरी को सीआईडी का एसपी बनाया गया है. नोएडा के डीसीपी साद मियां खां को आगरा, आगरा के डीसीपी सैय्यद अली अब्बास को नोएडा में डीसीपी बनाया गया है.

खबरअपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY