दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपने करियर की नई शुरुआत करते हुए अपना इंटीरियर डिजाइन ब्रांड लॉन्च किया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान ईशा अपने दिवंगत पिता को याद कर भावुक हो गईं।

उन्होंने बताया कि वह और उनके पिता घंटों तक डिजाइन, घरों और खूबसूरत लैंडस्केप्स को लेकर बातें किया करते थे। ईशा ने यह भी शेयल किया कि पिता के प्रोत्साहन भरे शब्दों ने उन्हें इस नए सफर को अपनाने का हौसला दिया। वहीं, उनके बड़े भाई बॉबी देओल ने भी उन्हें इस नई शुरुआत के लिए प्यार और समर्थन दिया है।
ईशा के नए ब्रांड लॉन्च से जुड़ी इंस्टाग्राम पोस्ट को रीशेयर करते हुए बॉबी देओल ने लिखा, “इस नए सफर की शुरुआत के लिए तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि तुम इसमें शानदार काम करोगी।” इस पर ईशा ने जवाब देते हुए लिखा, “थैंक यू, भैया।”
बॉबी, धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के सबसे छोटे बेटे हैं। जबकि ईशा, धर्मेंद्र और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं। हेमा मालिनी से शादी करने के बावजूद धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से कभी तलाक नहीं लिया और अपने चार बच्चों के साथ उनका रिश्ता अंत तक बना रहा। हालांकि परिवार के दोनों हिस्से अलग-अलग रहे, लेकिन ईशा पहले भी बता चुकी हैं कि वह हर साल सनी देओल और बॉबी को राखी बांधती हैं।
ने यह भी बताया कि उनके ब्रांड के लोगो में जो लालटेन दिखाई गई है, उसे खुद उनके पिता धर्मेंद्र ने अपने हाथों से तैयार किया था। ईशा ने कहा कि यह उनके पापा की दी हुई बेहद खास निशानी और तोहफा है।
वहीं, अप्रैल में हुए चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में धर्मेंद्र को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अवॉर्ड लेने के लिए बॉबी देओल मौजूद थे। जब दिग्गज लेखक जावेद अख्तर और फिल्ममेकर रमेश सिप्पी ने धर्मेंद्र को याद किया, तो बॉबी भावुक हो गए।
Khabar Monkey
बॉबी ने कहा कि उनके पिता ने अपने काम और अपने अंदाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र हमेशा लोगों को खुश रहने की सलाह देते थे और मानते थे कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई खास हुनर होता है। अगर इंसान खुद पर भरोसा रखे, तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है।





