पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस दुकान से झालमुड़ी खरीदी थी, उस दुकान के मालिक को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिली है। झारग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साओ ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

विक्रम साओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन को जानकारी देने के बाद के बाद उनकी दुकान पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। विक्रम साओ ने IANS से कहा कि पाकिस्तान से एक वीडियो कॉल आया था, जिसमें एक ग्रुप ने उन्हें कई तरह के हथियार दिखाए और कहा कि बम से उड़ा देंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे डर गए और फोन काट दिया।
Khabar Monkey
विक्रेता विक्रम साओ ने बताया कि एक अन्य कॉल उन्हें बांग्लादेश से आई। इस कॉल में पहले उन्हें ‘सलाम वालेकुम’ कहा गया और फिर कहा गया कि बम से उड़ा देंगे। उन्होंने बताया कि एक व्हाट्सएप मैसेज में उनसे कहा गया, “तेरी दुकान हमारे टारगेट पर है, बम से उड़ा देंगे।”
पीएम के दुकान पर आने को बताया वजह
विक्रम साओ ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान आए थे, इसी वजह से उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डर से अब वो अनजान मोबाइल नंबर्स के कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमकी भरे कॉल आने के बाद से वो बहुत डरे हुए हैं। विक्रम साओ ने कहा, “बहुत टेंशन है, रात में साइकिल से घर जाते हैं, डर लगता है कोई कुछ कर न दे। मैं अकेला हूं, घर संसार चला रहा हूं।”





