सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर​ | रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐसा कहर, एक ही पारी में झटके 9 विकेट; मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों की उड़ी धज्जियां​ | हाईकोर्ट में वकीलों की हिंसा पर इलाहाबाद HC सख्त, आपराधिक अवमानना और FIR की सिफारिश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘पहले मैं करूंगी पूजा…’, करवा चौथ पर पति के लिए भिड़ गईं तीनों पत्नियां, जानें फिर क्या हुआ​

Kanpur News: आस्था, पति की दीर्घायु और अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व है ‘करवा चौथ’. लेकिन इस पावन त्योहार के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कानपुर से दो ऐसे अनोखे और हाईवोल्टेज ड्रामे सामने आए हैं, जिन्होंने स्थानीय पुलिस और जनता दोनों को हैरत में डाल दिया. मंधना पुलिस चौकी में करवा चौथ की शाम […]

Kanpur News: आस्था, पति की दीर्घायु और अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व है ‘करवा चौथ’. लेकिन इस पावन त्योहार के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कानपुर से दो ऐसे अनोखे और हाईवोल्टेज ड्रामे सामने आए हैं, जिन्होंने स्थानीय पुलिस और जनता दोनों को हैरत में डाल दिया. मंधना पुलिस चौकी में करवा चौथ की शाम दो अलगअलग पारिवारिक विवाद पहुंचे. पहला मामला एक ही पति की तीनतीन पत्नियों के बीच “पहली पूजा कौन करे” के अधिकार को लेकर छिड़ी जंग का था. तो दूसरा मामला प्रेमी के घर जाकर व्रत तोड़ने की जिद पर अड़ी प्रेमिका का था. दोनों ही मामलों में पुलिस चौकी में ड्रामा चलता रहा.

पहला मामला कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है. यहां युवक की पहली शादी के कई साल बाद तक जब कोई संतान नहीं हुई, तो उसकी पहली पत्नी ने खुद पहल करते हुए अपनी सहेली से पति की दूसरी शादी करवा दी. दूसरी पत्नी से युवक को एक बेटी हुई. इस बीच युवक ने एक तीसरी महिला से भी गुपचुप तीसरी शादी कर ली. करवा चौथ के दिन तीसरी पत्नी भी अचानक घर आ धमकी. इसके बाद तीनों पत्नियों के बीच इस बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई कि करवा चौथ की पूजा में पहले पति का चेहरा कौन देखेगी और पहले व्रत कौन तोड़ेगी.

मामला घर से निकलकर मंधना पुलिस चौकी जा पहुंचा. दो पत्नियां चौकी के अंदर पुलिस के सामने पति पर अपना हक जताती रहीं, जबकि तीसरी पत्नी बाहर खड़ी रही. पुलिस के समझाने के बाद जब वे बाहर निकलीं, तो बीच सड़क पर फिर से तीनों के बीच तू तूमैं मैं होने लगी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी हंगामे के बाद आखिरकार तीनों महिलाओं ने आपसी सहमति से एक साथ बैठकर पूजा करने और व्रत खोलने का रास्ता निकाला. हालांकि, बिठूर इंस्पेक्टर ने इस संबंध में किसी भी आधिकारिक शिकायत से अनभिज्ञता जताई है.

प्रेमिका ने पकड़ी जिद व्रत तो प्रेमी के घर ही टूटेगा

दूसरा मामला बिठूर के एक मोहल्ले का है. आमनेसामने रहने वाले एक युवक और युवती के बीच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुरुआत में नाबालिग होने के कारण जब परिजनों ने विरोध किया, तो दोनों किराए का कमरा लेकर लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे. बालिग होने के बाद जब युवक ने परिजनों से शादी की बात की, तो घरवालों ने फिर से इनकार कर दिया.

करवा चौथ पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के लिए निर्जला व्रत रखा और प्रेमी के साथ सीधे मंधना पुलिस चौकी पहुंच गई. उसने पुलिस के सामने साफ कह दिया कि वह अपना व्रत प्रेमी के घर जाकर ही तोड़ेगी. प्रेमी ने भी लड़की को अपने घर ले जाने के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगी.

घटों चली पुलिसिया पंचायत और दोनों पक्षों की आपसी बातचीत के बाद प्रेमी के परिजन अंततः शादी के लिए राजी हो गए. इसके बाद युवती खुशीखुशी अपने प्रेमी के घर गई और वहीं पारंपरिक तरीके से अपना व्रत खोला.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY