बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | Love Horoscope For 20 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पत्नी ने पकड़े पति के पैर, प्रेमी ने कर दी गला घोंटकर हत्या… 5 साल के मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा​

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के चिक्कबनवारा स्थित गुट्टे बसवेश्वरा लेआउट से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई थी, उसने अपने अवैध संबंधों के रास्ते से हटाने के लिए पति और अपने ही 5 साल के मासूम […]

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के चिक्कबनवारा स्थित गुट्टे बसवेश्वरा लेआउट से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिस पत्नी ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई थी, उसने अपने अवैध संबंधों के रास्ते से हटाने के लिए पति और अपने ही 5 साल के मासूम बेटे की बेदर्दी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी महिला ने इसे ‘हार्ट अटैक’ बताने का ड्रामा रचा, लेकिन चिक्कबनवारा पुलिस की पैनी नजरों और जांच के आगे उसकी झूठी कहानी टिक न सकी.

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत अभिनंदन और उनकी 5 वर्षीय मासूम बेटी/बेटे यदुवीर की निर्मम हत्या कर दी गई. मूल रूप से तुमकुर जिले के किलारा गांव के निवासी अभिनंदन की शादी छह साल पहले हरिणी से हुई थी.

स्नैपचैट पर प्यार और भागने की कहानी

शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद रहने लगा. इसी दौरान 2024 में हरिणी की मुलाकात स्नैपचैट के जरिए विनय नाम के युवक से हुई. दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. हरिणी छह महीने पहले प्रेमी संग भाग भी गई थी, लेकिन मां के समझाने और झूठ बोलने पर वापस घर आ गई थी.

CCTV बंद कर आधी रात को रची खौफनाक साजिश

रविवार की रात जब अभिनंदन खाना खाकर अपने 5 साल के बेटे के साथ सो रहा था, तब हरिणी ने अपने खौफनाक प्लान को अंजाम दिया. हरिणी ने घर में लगे CCTV कैमरे बंद कर दिए और आधी रात को प्रेमी विनय को घर बुला लिया. रात 12 बजे सोते हुए अभिनंदन पर विनय झपटा और गला घोंटने लगा. हरिणी ने पति के पैर कसकर पकड़ लिए. चीखपुकार मचने पर उसके सिर पर वार किया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. पिता की चीखें सुनकर 5 साल का मासूम जाग गया. राज खुलने के डर से कलयुगी मां और उसके प्रेमी ने उस मासूम का भी बेदर्दी से गला घोंट दिया.

‘हार्ट अटैक’ का ड्रामा और पुलिस का खुलासा

हत्या के बाद हरिणी और उसकी मां ने सबूत मिटाने के लिए खून के धब्बे धोए और कपड़े बदले. अगली सुबह हरिणी ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के सामने रोनेधोने का नाटक करते हुए कहा कि उसके पति को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह बच्चे के ऊपर गिर पड़े, जिससे दोनों की मौत हो गई.

हालांकि, सूचना मिलने पर पहुंची चिक्कबनवारा पुलिस को घर की दीवारों और कोनों में मिले खून के छींटों तथा अचानक बंद हुए CCTV कैमरों पर गहरा शक हुआ. पुलिस ने जब हरिणी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने हरिणी और उसके प्रेमी विनय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY